सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 MI vs RCB: Royal Challangers Bengaluru sixth highest score Rohit sharma complete 6000 runs

MI vs RCB: आरसीबी का आईपीएल में छठा सबसे बड़ा स्कोर, रोहित शर्मा ने हासिल की 'विराट' उपलब्धि; जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 Apr 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

आरसीबी ने रविवार को मुंबई के खिलाफ आईपीएल का अपना छठा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वहीं, इस मैच में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। आइये जानते हैं...

IPL 2026 MI vs RCB: Royal Challangers Bengaluru sixth highest score Rohit sharma complete 6000 runs
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना रविवार को मुंबई इंडियंस से हुआ। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। यह आरसीबी का आईपीएल में छठा 200+ स्कोर है। वहीं, इस मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह किसी एक टीम के लिए छह हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।
Trending Videos

IPL 2026 MI vs RCB: Royal Challangers Bengaluru sixth highest score Rohit sharma complete 6000 runs
मुंबई बनाम आरसीबी - फोटो : IANS
आरसीबी का छठा सबसे बड़ा टोटल
आरसीबी ने इस मुकाबले में 240 रन बनाए। उनके लिए फिल सॉल्ट ने 78, रजत पाटीदार ने 53 और विराट कोहली ने 50 रनों की तूफानी पारियां खेलीं। इसी के साथ आरसीबी ने आईपीएल में अपना छठा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। आरसीबी का सबसे बड़ा स्कोर 263/5 है, जो टीम ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। 

आईपीएल में आरसीबी के सबसे बड़े स्कोर
स्कोर विपक्षी टीम साल
263/5 पुणे वॉरियर्स इंडिया 2013
262/7 सनराइजर्स हैदराबाद 2024
250/3 चेन्नई सुपर किंग्स 2026
248/3 गुजरात लायंस 2016
241/7 पंजाब किंग्स 2024
240/4 मुंबई इंडियंस 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 MI vs RCB: Royal Challangers Bengaluru sixth highest score Rohit sharma complete 6000 runs
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित ने पूरे किए छह हजार रन
इस दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह किसी एक टीम के लिए आईपीएल में छह हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शीर्ष पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 8840 रन बनाए हैं। अब रोहित के नाम 6002 रन दर्ज हो गए। तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 4865 रन बनाए हैं। 

आईपीएल में एक टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
 
खिलाड़ी रन टीम
विराट कोहली 8840 आरसीबी
रोहित शर्मा 6002 एमआई
एमएस धोनी 4865 सीएसके
सुरेश रैना 4687 सीएसके
एबी डिविलियर्स 4491 आरसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed