MI Inning
131/3 (13.3 ov)
Target: 241
Sherfane Rutherford 3(4)*
Hardik Pandya 33 (17)
Mumbai Indians need 110 runs in 39 remaining balls
{"_id":"69dbc0909d115f48b40325c6","slug":"mumbai-indians-vs-royal-challengers-banglaore-ipl-2026-stats-virat-kohli-most-century-partnerships-in-t20-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs RCB: टी20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज बने कोहली, गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs RCB: टी20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज बने कोहली, गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार
विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में शानदार बल्लेबाजी की। कोहली ने फिल सॉल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। कोहली इसके साथ ही टी20 में सर्वाधिक बार शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विराट कोहली
- फोटो : IPL
विज्ञापन
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। वानखेड़े के मैदान पर विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
Trending Videos
सॉल्ट-कोहली की शानदार साझेदारी
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में ही 120 रन जोड़े। सॉल्ट के साथ की गई शतकीय साझेदारी के साथ ही कोहली ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। विराट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सॉल्ट के साथ मिलकर विराट ने इस मुकाबले में 47वीं बार टी20 क्रिकेट में शतकीय साझेदारी जमाई। वहीं, गेल ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 46 बार शतकीय साझेदारी निभाई है। इस लिस्ट में बाबर आजम भी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने भी 46 बार 100 रनों से अधिक की साझेदारी की है।

सॉल्ट और कोहली द्वारा की गई 120 रनों की साझेदारी आईपीएल में आरसीबी की तरफ से पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। आईपीएल में आरसीबी की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड फाफ डू प्लेसिस और कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2023 में 148 रनों की साझेदारी निभाई थी। सॉल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सॉल्ट ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए छह चौके और छह छक्के लगाए।
मुंबई के खिलाफ सातवीं बार 50+ स्कोर बनाए
कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। कोहली 38 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली ने सातवीं बार 50+ रनों की पारी खेली। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में 23 मैचों में कोहली की यह नौवीं 50+ पारी है। कोहली के अलावा सुरेश रैना और डेविड वॉर्नर ने भी आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सात बार 50+ रन की पारी खेली है। इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है जिन्होंने नौ बार ऐसा किया है।

इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। पिछले मैच में चार ओवर में 44 रन देने के बाद जोश हेजलवुड को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम में जगह नहीं दी गई है। हेजलवुड के स्थान पर जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी। मिचेल सैंटनर अल्लाह गजनफर के स्थान पर टीम में लौट आए हैं, जबकि दीपक चाहर की जगह पर मुंबई इंडियंस ने एक अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर मंयक मारकंडे को खिलाया।