सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virat Kohli Creates History vs MI, Rohit Sharma Achieves Special Milestone in IPL 2026 Clash MI vs RCB

IPL 2026: विराट कोहली मुंबई के खिलाफ यह मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज; रोहित ने भी हासिल की खास उपलब्धि

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 13 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 के मुकाबले में विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने। वहीं रोहित शर्मा ने भी इस मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम की, जिससे मुकाबला रिकॉर्ड्स के लिहाज से और भी खास बन गया। 

Virat Kohli Creates History vs MI, Rohit Sharma Achieves Special Milestone in IPL 2026 Clash MI vs RCB
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रहा है। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने चार विकेट खोकर 240 रन लगाए। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है।  
Trending Videos


विराट कोहली ने अपनी इस पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने इस पारी के दौरान एमआई के खिलाफ आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए। विराट इस लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली एमआई के खिलाफ अब तक खेली 36 पारियों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1030 रन बना चुके हैं। कोहली ने इस दौरान सात अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिस्ट में और कौन-कौन?
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। राहुल ने एमआई के खिलाफ 21 पारियों में 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 977 रन बनाए हैं। वहीं, शिखर धवन 901 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

रोहित ने MI के लिए पूरे किए 6000 रन
भले ही इस मैच में रोहित ज्यादा न खेल पाए और रिटायर्ड हर्ट हो गए, लेकिन वानखेड़े के मैदान पर उन्होंने खास उपलब्धि अपने नाम की। रोहित ने एमआई की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 6000 रन पूरे कर लिए हैं।   आईपीएल इतिहास में रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले महज दूसरे खिलाड़ी है। एमआई की ओर से खेलते हुए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। एक फ्रेंचाइजी की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 8,840 रन बनाए हैं।

लिस्ट में और कौन-कौन?
कोहली-रोहित के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए 4,865 रन बनाए हैं। वहीं, सुरेश रैना ने सीएसके के लिए 4,687 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा को हाल ही में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 15 साल पूरे हुए हैं। अपनी कप्तानी में रोहित मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं।

मैच में क्या हुआ?
इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 240 रन लगाए। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि सॉल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और छह छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। रजत पाटीदार भी शानदार लय में दिखाई दिए, और उन्होंने महज 20 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली।

अंत के ओवरों में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 212 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया, तो रोमारियो शेफर्ड दो रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, बुमराह, शार्दुल और सैंटनर ने एक-एक विकेट चटकाया। मुंबई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी। हार्दिक ने 22 गेंद में 40 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंद में नाबाद 71 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed