IPL 2026: 'क्रिकेट पर बात करें तो अच्छा है', विक्रम सोलंकी ने हर्षा भोगले की बोलती बंद की! क्या है पूरा मामला?
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच के दौरान विक्रम सोलंकी और हर्षा भोगले के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोलंकी ने मजाकिया सवाल पर जवाब देते हुए बातचीत को क्रिकेट तक सीमित रखने की बात कही, जिससे फैंस के बीच बहस छिड़ गई।
विस्तार
भोगले ने मजाकिया अंदाज में सोलंकी से उनके 50वें जन्मदिन और उनकी फिटनेस को लेकर सवाल किया। यह एक हल्का-फुल्का सवाल था, जैसा कि लाइव प्रसारण में अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन सोलंकी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'मैं आपको बताता हूं, हर्षा…आपको कुछ मौके मिल रहे हैं कुछ बातें उठाने के लिए मेरी तरफ से। क्यों न हम क्रिकेट पर ही टिके रहें और उन खिलाड़ियों की बात करें जो मैदान पर हैं?' भोगले ने भी इसे सहजता से लेते हुए जवाब दिया, 'बिल्कुल, हम ऐसा ही करेंगे। हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद, विक्रम।'
What an Embarassment @bhogleharsha
— Oxygen (@Oxygen18_) April 12, 2026
Some people are saying that Harsha Bhogle hasn’t done anything wrong here. But in the same way, he always makes unnecessary comments about other players, especially Virat Kohli. This belt treatment is much needed.
A few players should do the… pic.twitter.com/Suh1OGXeCq
यह बातचीत जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ लोगों ने सोलंकी की तारीफ की कि उन्होंने फोकस सिर्फ क्रिकेट पर रखा, जबकि कुछ को यह जवाब थोड़ा असहज लगा। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि सोलंकी ने विनम्र तरीके से भोगले को रोक दिया', वहीं कुछ फैंस ने भोगले का बचाव करते हुए कहा कि ऐसे हल्के-फुल्के सवाल मुकाबले को दिलचस्प बनाते हैं।
जहां ऑफ-फील्ड यह घटना चर्चा में रही, वहीं मैदान पर गुजरात टाइटंस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 164/8 रन ही बना सकी। प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4/24 के आंकड़े दर्ज किए। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने भी अहम विकेट लिए।
लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत 18 रन ही बना सके। निकोलस पूरन भी लय में नहीं दिखे और धीमी पारी खेली। निचले क्रम से भी टीम को ज्यादा मदद नहीं मिली, जिससे बड़ा स्कोर नहीं बन सका।
165 रन के लक्ष्य को गुजरात ने तीन विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन ने 40 गेंद में 56 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने फॉर्म में लौटते हुए 37 गेंद में 60 रन बनाए। सुंदर 13 गेंद में 21 रन और राहुल तेवतिया आठ गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।