सब्सक्राइब करें

पांड्या ब्रदर्स में दरार?: हार्दिक के आउट होने पर क्रुणाल ने आक्रामक तरीके से मनाया जश्न, अटकलों का बाजार गर्म

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 13 Apr 2026 01:25 PM IST
सार

आईपीएल 2026 के मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में हार्दिक पांड्या के आउट होने पर क्रुणाल पांड्या के आक्रामक जश्न ने दोनों भाइयों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं। सोशल मीडिया पर पहले से चल रही दूरी की खबरों को इस घटना ने और हवा दे दी। हालांकि, दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला सच है या सिर्फ अफवाह।

विज्ञापन
Rift Between Hardik and Krunal Pandya? Aggressive Celebration Sparks Speculation in IPL 2026
पांड्या ब्रदर्स में दरार? - फोटो : IPL/BCCI/JioStar/StarSports
आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सिर्फ मैच ही नहीं, बल्कि दो भाइयों की कहानी भी सुर्खियों में रही। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच रिश्तों में खटास की अटकलें तेज हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हुई जब हार्दिक पांड्या के आउट होने पर क्रुणाल ने काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। यह दृश्य फैंस के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि दोनों भाई पहले मैदान पर अक्सर एक-दूसरे के साथ मजाक और गर्मजोशी दिखाते थे।
Trending Videos
Rift Between Hardik and Krunal Pandya? Aggressive Celebration Sparks Speculation in IPL 2026
हार्दिक-क्रुणाल - फोटो : Krunal Pandya-instagram
हार्दिक के आउट पर क्रुणाल का जश्न क्यों चर्चा में?
मैच के दौरान हार्दिक पांड्या 22 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे थे। वह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जैकब डफी की गेंद पर आउट हो गए, जहां कैच रोमारियो शेफर्ड ने लपका। जैसे ही विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या तेजी से दौड़ते हुए आए और काफी जोश के साथ जश्न मनाया। उन्होंने अजीब तरीके से सिर को भी घुमाया। यह जश्न इतना आक्रामक था कि सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा शुरू हो गई कि क्या दोनों भाइयों के बीच सब ठीक नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rift Between Hardik and Krunal Pandya? Aggressive Celebration Sparks Speculation in IPL 2026
क्रुणाल और हार्दिक - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान नहीं दिखी कोई बातचीत
फैंस ने यह भी नोटिस किया कि पूरे मैच के दौरान हार्दिक और क्रुणाल के बीच कोई बातचीत या सामान्य गर्मजोशी नजर नहीं आई। यहां तक कि मैच के बाद भी दोनों ने हाथ मिलाते हुए या हंसते-मुस्कुराते हुए नजर नहीं आए। जब क्रुणाल गेंदबाजी कर रहे थे, तब भी दोनों ने एक-दूसरे को ठीक से नहीं देखा। यह व्यवहार पहले के मुकाबलों से बिल्कुल अलग था, जहां दोनों भाई अक्सर एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते दिखते थे।
 
Rift Between Hardik and Krunal Pandya? Aggressive Celebration Sparks Speculation in IPL 2026
क्रुणाल और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
सोशल मीडिया से शुरू हुई दरार की चर्चा
दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं कि पांड्या ब्रदर्स के बीच दूरी की अटकलें पहले से ही चल रही थीं। फैंस के मुताबिक, टी20 विश्वकप 2026 में हार्दिक के शानदार प्रदर्शन के बावजूद क्रुणाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई नहीं दी। हार्दिक ने इस टूर्नामेंट में 217 रन बनाए और नौ विकेट लिए, लेकिन इस बड़ी उपलब्धि पर बड़े भाई की चुप्पी ने फैंस को चौंका दिया। पहले जहां क्रुणाल हर छोटी-बड़ी सफलता पर पोस्ट करते थे, इस बार उनकी खामोशी ने सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
Rift Between Hardik and Krunal Pandya? Aggressive Celebration Sparks Speculation in IPL 2026
क्रुणाल, पंखुड़ी और हार्दिक (पुरानी तस्वीर) - फोटो : instagram
पर्सनल लाइफ ने भी बढ़ाई अटकलें
सोशल मीडिया पर फैंस के दावे के मुताबिक, क्रुणाल और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा टी20 विश्वकप के दौरान स्टेडियम में भी हार्दिक को सपोर्ट करते नहीं दिखे। वहीं, हार्दिक भी पंखुड़ी के जन्मदिन पर पोस्ट करते नजर नहीं आए, जो पहले आम बात थी। इसके अलावा, क्रुणाल और पंखुड़ी को हार्दिक की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविच के साथ देखा गया, जबकि हार्दिक माहिका शर्मा के साथ अलग नजर आए। हार्दिक ने क्रुणाल को लेकर पिछला पोस्ट 2025 में किया था। तब हार्दिक ने क्रुणाल को आरसीबी के साथ आईपीएल खिताब जीतने पर बधाई दी थी। इन सभी बातों ने फैंस के बीच शक को और मजबूत किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed