सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketer Mohammed Siraj pay final respects to legendary singer Asha Bhosle consoling emotional Janai Bhosle

Asha Bhosle: मोहम्मद सिराज ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए, भावुक जनाई को ढांढस बंधाते नजर आए; देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 13 Apr 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मशहूर गायिका आशा भोसले को अंतिम विदाई दी जा रही है। क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी और मुंबई पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान सिराज आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को ढांढस बंधाते नजर आए।

Cricketer Mohammed Siraj pay final respects to legendary singer Asha Bhosle consoling emotional Janai Bhosle
जनाई भोसले को ढांढस बंधाते सिराज - फोटो : PTI Video Screengrab
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में मातम पसरा है। प्रख्यात गायिका का परिवार गमगीन है। सिराज जब आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे तो वहां उन्होंने आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को ढांढस बंधाया। दादी के अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान जनाई भोसले के आंसू नहीं थम रहे। वे बुरी तरह टूट गई हैं। 
Trending Videos

आज होगा अंतिम संस्कार
आशा भोसले को आज अंतिम विदाई दी जा रही है जिसमें सेलेब्स पहुंच रहे हैं। आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। श्रद्धांजलि देने आने वाले लोग जनाई को सांत्वना दे रहे हैं और ऐसा ही कुछ सिराज ने भी किया। सिराज से मिलकर जनाई अपने आंसू नहीं रोक सकीं और यह देखकर सिराज ने उन्हें गले से लगाया और ढांढस बंधाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी को खोकर बिखर गईं जनाई, नहीं थम रहे आंसू
दादी के अंतिम संस्कार के दौरान जनाई के आंसू नहीं थम रहे हैं। आने वाले लोगों से मिलकर वे फफक-फफक कर रो रही हैं। उन्हें देख लोगों की आंखें भी नम हो रही हैं। जनाई को यूं टूटते देख एक्ट्रेस तब्बू ने भी उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी।

सचिन ने भी दी श्रद्धांजलि
आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सफेद लिली के फूलों से सजे कांच के ताबूत में रखा गया है। राजकीय सम्मान के तहत उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है और पुलिस ने उन्हें रस्मी सलामी दी। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पत्नी अंजली के साथ आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने कासा ग्रांडे स्थित उनके आवास पर पहुंचे। भोसले पिछले महीने ही तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुईं थीं और यह उनकी अंतिम सार्वजनिक मौजूदगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed