{"_id":"69d6b1c3d9ed42f74c0af989","slug":"video-negligence-in-farmer-registration-will-not-be-tolerated-dm-issues-strict-directives-in-chandauli-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, चंदौली में डीएम के सख्त निर्देश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, चंदौली में डीएम के सख्त निर्देश; VIDEO
चंदौली जनपद में संचालित फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) विशेष अभियान के तहत जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर, न्याय पंचायत डहिया, विकास खंड नियामताबाद में चल रहे कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र एवं छूटे हुए किसानों की ई-केवाईसी एवं भू-अभिलेख सत्यापन (खतौनी-आधार लिंकिंग) हर हाल में पूर्ण कराया जाए, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान रजिस्ट्री का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम सचिवालयों एवं पंचायत भवनों का नियमित दौरा कर लंबित मामलों का त्रुटिरहित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र किसान को छूटने नहीं दिया जाए।उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र या कृषि समन्वयक के पास जाकर अपनी किसान आईडी बनवाएं। यदि आधार और खतौनी में नाम या अन्य विवरण में भिन्नता है, तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए, अन्यथा रजिस्ट्री अमान्य मानी जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि खतौनी का आधार से सत्यापन (ई-केवाईसी) अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वास्तविक लाभार्थियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और भविष्य के लिए सटीक कृषि डाटाबेस तैयार हो सके।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर अनुपम मिश्रा, डीडी एजी भीमसेन, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।