राजनांदगांव शहर के स्टेट स्कूल से आगामी 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली हिंदी 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर गोपनीय सामग्रियों का वितरण किया गया,इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच इन गोपनीय सामग्रियों का वितरण किया गया,जहां बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे,10 अप्रैल को 12वीं बोर्ड की परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगी,जिसको लेकर प्रश्न पत्र और अन्य सामग्रियों का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में किया गया हैं।
प्रदेश मे कक्षा 12वीं बोर्ड की हिंदी की परीक्षा के दिन हिंदी का पेपर लीक हो गया था,जिसके बाद 12वीं बोर्ड के हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी,इसके बाद 10 आगामी अप्रैल को 12वीं बोर्ड की हिंदी की परीक्षा का आयोजन होना हैं,सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व अधिकारी के समक्ष ही प्रश्न पत्रों का वितरण स्कूलों के लिए किया जाएगा,जिसमें यह प्रश्न पत्र थाने में रहेंगे थाने के बाद इन्हें राजस्व अधिकारी के ही निगरानी में स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा,साथ ही ऐसी कोई अपनी बात सामने ना आए जिसे लेकर सुरक्षा के लिए लिहाज से पुलिस के जवानों को भी तैनात किया जाएगा,सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान प्रश्न पत्र के साथ रहेंगे और सुरक्षित तरीके से स्कूलो में इसे पहुंचाया जाएगा,10 अप्रैल को हिंदी की परीक्षा फिर से होनी हैं,जिसके लिए पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग में तैयारी पूर्ण कर ली हैं।

.- फोटो : credit
.- फोटो : credit