{"_id":"69d60c1596774d8e730f9d65","slug":"video-musical-jugalbandi-featuring-shivamanis-drums-mahants-pakhawaj-and-u-rajeshs-mandolin-at-music-concert-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संगीत समारोह में शिवमणि के ड्रम्स, महंत के पखावज और यू राजेश की मेंडोलिन की जुगलबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संगीत समारोह में शिवमणि के ड्रम्स, महंत के पखावज और यू राजेश की मेंडोलिन की जुगलबंदी
103वें संकट मोचन संगीत समारोह की दूसरी निशा पर पांच मुस्लिम कलाकारों ने अपने शास्त्रीय सुरों से हनुमत वंदना की। वहीं पहली प्रस्तुति में महावीर का आंगन कभी शास्त्रीय संगीत की फैक्ट्री तो भी वेस्टर्न का लैब लगा। आंगन में ड्रम, बाल्टी, घंट, थाली, परात के साथ पखावज और मेंडोलिन की संगत ने 'रघुपति राघव राजाराम' और 'गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो' गाने को नया अवतार दे दिया और साउथ इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के साथ भक्तों को बरसों पुराने गाने का नया और आक्रामक वर्जन सुनने को मिला। जैसे ही इस धुन की गूंज उठी तो संकट मोचन परिसर में जो जहां था वहीं झूमना शुरू कर दिया। मंगलवार के रूटीन और खास भक्तों की कतारें भी नृत्य रूप में आ गई। आंगन में खड़े और बैठे श्रोता तो धक्का-मुक्की खाकर भी नाचते दिखे। तभी प्रस्तुति पूरी होते ही पैकअप के समय तेज आंधी आ गई, मगर आंगन में बैठे श्रोता वहां से टस से मस भी न हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।