{"_id":"69d52b77a83e8e33ce0cd651","slug":"video-kanpur-birhar-cooperative-center-unmanned-farmers-struggle-for-wheat-procurement-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिरहर में गेहूं खरीद का बुरा हाल, केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिरहर में गेहूं खरीद का बुरा हाल, केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर किसान
कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक की बिरहर साधन सहकारी समिति में गेहूं खरीद शुरू होने के बावजूद व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पाई हैं। केंद्र प्रभारी के लगातार नदारद रहने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं बेचने और खरीद प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंच रहे किसान मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं। केंद्र पर प्रभारी के कार्यालय में ताला लटका मिला, जिससे किसानों में नाराजगी देखी गई। किसानों का कहना है कि उन्हें यह भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही कि खरीद कब और कैसे शुरू होगी। सूचना पट्ट पर सिर्फ रोज बदलती तारीख की सूचना चस्पा की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।