{"_id":"69d4dd0024baadfd44034ea7","slug":"video-preparations-intensify-for-cm-yogis-program-in-lakhimpur-kheri-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखीमपुर खीरी में सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, मियांपुर गांव पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखीमपुर खीरी में सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, मियांपुर गांव पहुंचे अफसर
Mukesh Kumar
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:01 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को लखीमपुर खीरी जिले का दौरा कर सकते हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहम्मदी तहसील के मियांपुर कॉलोनी गांव में आएंगे। यह गांव बांग्लादेशी विस्थापित हिंदू परिवारों का है। मुख्यमंत्री के जिले में दौरे को लेकर पिछले एक हफ्ते से प्रशासन तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक अमले ने मंगलवार को मियांपुर गांव पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया। लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार और एसपी डॉक्टर ख्याति गर्ग के साथ ही अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।