फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard disappears after attacking three people, cage empty

Lakhimpur Kheri News: तीन लोगों पर हमले के बाद ओझल हुआ तेंदुआ, पिंजरा खाली

Sat, 24 Oct 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Leopard disappears after attacking three people, cage empty
मझगईं। बल्लीपुर गांव में तीन ग्रामीणों पर हमला करने के बाद तेंदुआ ओझल हो गया है। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए घटनास्थल के पास पिंजरा लगाया है, लेकिन 24 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली। तेंदुए की दहशत से ग्रामीण सहमे हैं। वन विभाग निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बल्लीपुर निवासी किसान राजेंद्र पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पास में मौजूद उनकी पत्नी रामरती दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ गईं, लेकिन तेंदुए ने उन्हें भी घायल कर दिया। कुछ घंटे बाद खेत से चारा लेकर लौट रहे बलस्टर नामक युवक पर भी तेंदुए ने हमला किया। तीनों घायलों का पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले मझगईं के तिकोना फार्म में तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते और दो मवेशियों को शिकार बनाया था। वन विभाग ने वहां पिंजरा और ट्रैप कैमरा लगाया था, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। वनकर्मियों ने बल्लीपुर में भी पिंजरा लगाकर निगरानी बढ़ा दी है। दोनों स्थानों पर हमला करने वाला तेंदुआ एक ही प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि बल्लीपुर में पिंजरा लगाया गया है और विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। पिंजरा लगाए 24 घंटे बीतने के बाद भी तेंदुए की कोई हलचल दर्ज नहीं हुई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों में अकेले न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed