फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A wild animal attacked a woman, but she survived after getting entangled in wires

Lakhimpur Kheri News: महिला पर झपटा जंगली जानवर, तारों में फंसा तो बची जान

Sat, 24 Oct 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A wild animal attacked a woman, but she survived after getting entangled in wires
फरधान। गन्ने के खेत में कपड़े धो रही महिला पर अचानक जंगली जानवर झपट पड़ा। गनीमत रही कि खेत की तारबंदी में उलझने से वह महिला तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों के बीच जानवर भाग निकला। रुकुंदीपुर के पास हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने हमला करने वाले वन्यजीव को तेंदुआ बताया है। हालांकि, वन विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
रुकुंदीपुर से खजांचीपुरवा जाने वाली बंद सड़क पर महावत झुग्गियां बनाकर रहते हैं। सड़क के नीचे गन्ने के खेत हैं और किनारे नल लगा है। 22 अक्तूबर की देर शाम डेरे में रहने वाली भोगेश्री नल के पास कपड़े धो रही थीं, तभी गन्ने के खेत से निकले जानवर ने उन पर झपट्टा मारा, लेकिन खेत में लगी तारों की बाड़ में उलझ गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और डेरे के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भोगेश्री ने बताया कि दो कुत्ते जानवर के पीछे गन्ने के खेत में गए थे, लेकिन एक ही लौटा। ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि कुछ देर तक दूसरे कुत्ते के चिल्लाने की आवाज आई, फिर बंद हो गई। कुत्ता वापस नहीं आया। ग्रामीणों का दावा है कि जानवर एक कुत्ते को उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने ड्रोन कैमरे से तलाश की, लेकिन जानवर की लोकेशन नहीं मिली।
ग्रामीण अनिल कुमार, मदनलाल वर्मा और धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर को खजांचीपुरवा में जानवर देखा गया था। 18 अक्तूबर की शाम 6:30 बजे संदीप सोनी के पांच वर्षीय बेटे अहम उर्फ रतन सोनी को कथित तौर पर तेंदुआ उठा ले गया था। अगले दिन बच्चे का क्षत-विक्षत शव गांव के पास जंगल की झाड़ियों में मिला था। 20 अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे रुकुंदीपुर और मन्यौरा गांव के बीच मदन की चक्की के पास सरोज कुमार ने भी जानवर को देखा था।
ग्रामीणों के मुताबिक, डीएफओ दक्षिण खीरी तापस मिहिर ने चार कैमरे लगवाए थे, जिन्हें अगली सुबह हटा लिया गया। ग्राम प्रधान ब्रजेश वर्मा ने बताया कि वन विभाग ने अभी तक तेंदुए की पुष्टि नहीं की है। बच्चे की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हिंसक जानवर से मौत होने की बात बताई गई है।

----------------
जानवर तेंदुआ है या कोई अन्य, इसकी पहचान के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी तक तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है। - तापस मिहिर, डीएफओ, दक्षिण खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed