{"_id":"69d3f74a1be313f4c304c698","slug":"video-foundation-day-of-bjp-celebrated-in-ghazipur-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, VIDEO
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा झंडारोहण किया गया और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके उपरांत पार्टी सभाकक्ष में विचार गोष्ठी में राज्यसभा सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने कहा कि कठिन संघर्ष, मेहनत और समर्पण से संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को नमन है। इस अवसर पर कालीचरण राजभर,जिपं अध्यक्ष सपना सिंह, सरोज कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, विजय शंकर राय, बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, सरिता अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे। संचालन दयाशंकर पांडेय ने किया।
गंगौली संवाददाता के अनुसार, कासिमाबाद क्षेत्र के सूकहा कार्यालय पर भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर दीपकलाल श्रीवास्तव, जयप्रकाश राजभर, श्यामदेव राजभर, अरुण कुमार राय, अशोक सिंह, डॉ. अजय वर्मा, सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे। जखनिया संवाददाता के अनुसार, भाजपा की ओर से क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा नेता प्रमोद वर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस मौके पर कुलभास्कर पांडेय, उमाशंकर यादव, अशोक गुप्ता, मिठुर वर्मा, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।