{"_id":"69d399d27a7c19fc3208a488","slug":"video-hindu-jagran-samiti-workers-protested-against-corruption-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सीएम को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सीएम को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मऊ जिले में हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोपागंज नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोपागंज नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सड़क, नालियों, खड़ंजा के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि कोपागंज नगर पंचायत में कमीशन का खेल खुलेआम चल रहा है। सरकार की तरफ से विकास कार्यो के लिए जारी धन का बंदरवाट किया जा रहा है। नगर पंचायत कोपागंज के द्वारा खरीदी गई सामग्री में पारदर्शिता का अभाव है इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमिताएं की गई हैं। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोपागंज नगर पंचायत में लाइट की खरीद में भी व्यापक पैमाने पर लूट खसोट की गई है। जरूर से अधिक कीमत पर खरीदारी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।