{"_id":"69d347bfc054b895f201882c","slug":"video-rain-and-hail-devastate-crops-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का जायजा लेने पहुंचे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का जायजा लेने पहुंचे लेखपाल
सदर तहसील क्षेत्र के गांव कोयला अलीपुर में हाल ही में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बर्बाद फसल की स्थिति का जायजा लेने के लिए लेखपाल हरि प्रकाश रविवार को खेतों में पहुंचे। लेखपाल ने प्रभावित किसानों के साथ खेतों का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन किया। इस दौरान किसानों ने बताया कि अचानक हुई बारिश और ओलों ने गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। लेखपाल हरि प्रकाश ने किसानों को आश्वासन दिया कि नुकसान का सही आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि शासन स्तर से मुआवजा दिलाया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।