सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Suspicious death of supervisor in Raghunath Dharamshala

फतेहाबाद: रघुनाथ धर्मशाला में सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत, दो दिन से लापता था शख्स

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:03 PM IST
Suspicious death of supervisor in Raghunath Dharamshala
फतेहाबाद शहर की रघुनाथ धर्मशाला में रविवार शाम को सनसनी फैल गई, जब वहां कार्यरत एक सुपरवाइजर हरीश उर्फ काला गांधी का शव बरामद हुआ। मृतक पिछले दो दिनों से लापता बताया जा रहा था। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।  जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में काम करने वाला सुपरवाइजर बीते दो दिनों से नजर नहीं आ रहा था। कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने उसे कई बार तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार शाम को शक के आधार पर पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर मेन गेट खोला तो अंदर सुपरवाइजर का शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत एक दिन पहले ही हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची। टीम के डॉक्टर जोगिंद्र ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सतीश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं धर्मशाला से जुड़े लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि धर्मशाला के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। धर्मशाला के प्रधान टेकचंद मिढा ने बताया कि हरीश करीब 25 सालों से सुपरवाइजर था। हरीश रानियां जाने की बात कह रहा था, लेकिन फोन नहीं उठा रहा था। शाम को भी कॉल की गई लेकिन नहीं उठाया गया। शक होने पर अंदर आ कर कर्मचारी ने देखा तो पोर्च में शव पड़ा था। कैमरे देखे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: गंगा में डूबे तीन भाइयों की शव बरामद, चौथे की तलाश जारी

05 Apr 2026

शामली : बाबरी में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली बालाजी की शोभायात्रा

05 Apr 2026

अलीगढ़ के महुआखेड़ा व क्वार्सी थाना अंतर्गत दो जगह हुई चोरी, एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने दी जानकारी

05 Apr 2026

खैर मंडी में दुकानदार और अन्य व्यक्ति के बीच विवाद मारपीट, लूट के बारे में एएसपी सम्यक चौधरी ने दी जानकारी

05 Apr 2026

Bilaspur: रविवार के दिन श्री नयना देवी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

05 Apr 2026
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, VIDEO

05 Apr 2026

VIDEO: पत्नी ने प्रेमी और मकान मालिक संग मिलकर काटा घरवाले का गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती

05 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: सड़क हादसे रोकने की कवायद, चिह्नित किए जा रहे ब्लैक स्पाॅट

05 Apr 2026

VIDEO: बाबू जगजीवन राम के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

05 Apr 2026

VIDEO: 26 अप्रैल को होगा अग्रवाल महासभा का चुनाव

05 Apr 2026

VIDEO: घर बुलाकर शिक्षिका के साथ महिला सहकर्मी ने किया ऐसा कांड, बेडरूम में खुली आंख; जानें पूरा मामला

05 Apr 2026

VIDEO: चोरी के ऑटो में सवारी से करते थे लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार; किसान के साथ हुई वारदात का खुलासा

05 Apr 2026

VIDEO: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, 10 गिरफ्तार

05 Apr 2026

VIDEO: संदिग्ध अवस्था में सड़क पर मिला ट्रांसपोर्ट कारोबारी का शव, जीएसटी अधिकारी से चल रहा था विवाद; हत्या का आरोप

05 Apr 2026

Mandi: लडभड़ोल में HRTC बस के इंजन में लगी आग, यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

05 Apr 2026

अमृतसर: राजासांसी के गांव हरसा छीना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, परिवार ने की इंसाफ की मांग

05 Apr 2026

Bareilly: वार्ड 33 में कई जगहों पर टूटी हैं सड़कें, महीनेभर से पानी की समस्या बरकरार

05 Apr 2026

Shahjahanpur: ईस्टर पर निकाले गए जुलूस, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी चर्च पहुंचे, लोगों को दीं शुभकामनाएं

05 Apr 2026

पुलिस ने 256 खोए मोबाइल किए बरामद, 26 माह में 3820 फोन मालिकों को लौटाए; VIDEO

05 Apr 2026

VIDEO: आनंद मठ नाटक में बच्ची की परफॉर्मेंस से खुश हुए सीएम योगी, दो चॉकलेट दी

05 Apr 2026

VIDEO: माहेश्वरी समाज की ओर से कार्यकारिणी गठन, चुने गए ये पदाधिकारी

05 Apr 2026

VIDEO: मोमिन अंसार सभा की ओर से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन

05 Apr 2026

VIDEO: सराफा कारोबारी ने उधार चुकाने के लिए गढ़ी थी लूट की कहानी

05 Apr 2026

VIDEO: तेज आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप

05 Apr 2026

फतेहाबाद: एसपी निकिता ने शहर थाने का किया औचक निरीक्षण

05 Apr 2026

फतेहाबाद: घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार, लाखों रुपये के जेवर व नकदी बरामद

05 Apr 2026

गाजीपुर में खरवार समाज की बैठक संपन्न, VIDEO

05 Apr 2026

जगजीवन राम को किया नमन, सामाजिक न्याय के संघर्ष का लिया संकल्प; VIDEO

05 Apr 2026

प्रगतिशील लेखक संघ की तरफ से कृति विमर्श का आयोजन किया गया

05 Apr 2026

अलीगढ़ कबड्डी लीग सीजन 5 शुरू, माहेश्वरी सुपर किंग्स-दरबार वॉरियर्स के बीच हुआ उद्घाटन मैच

05 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed