{"_id":"69d23cdc604417a1b00a095b","slug":"video-five-accused-arrested-for-robbing-auto-rickshaw-passengers-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चोरी के ऑटो में सवारी से करते थे लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार; किसान के साथ हुई वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चोरी के ऑटो में सवारी से करते थे लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार; किसान के साथ हुई वारदात का खुलासा
आगरा के एकता थाना क्षेत्र में 31 मार्च की रात ऑटो में बैठे आलू किसान से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चालक और उसके साथियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी का ऑटो और 9,950 रुपये बरामद हुए हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि थाना निबोहरा के गणेश की गढ़ी निवासी रामसाय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह भोपाल में आलू बेचकर लौट रहे थे। बिजलीघर से वह ऑटो में बैठे। ऑटो में चार लोग पहले से बैठे थे। रास्ते में एक सवारी को उतारने के बहाने चालक ऑटो को सुनसान रास्ते पर ले गया। वहां सभी ने उनकी पिटाई कर आलू बेचने से मिले 46,630 रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यम से तलाश की। ऑटो का नंबर ईदगाह के एक व्यक्ति का निकला। वहां पता चला कि उस व्यक्ति का ऑटो काफी पहले खराब हो चुका था। इसके बाद संदिग्ध नजर आए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान शमसाबाद के नया बांस निवासी करन सिंह, बसई अरेला के मनीष दिवाकर उर्फ ब्लैकी, राजपुर चुंगी के रिंकू कुशवाह उर्फ बोडा, बरौली अहीर निवासी कृष्णा के रूप में हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।