{"_id":"69d1ec61a0d610f8140c68cf","slug":"video-with-the-weather-remaining-clear-in-mahendragarh-for-the-past-two-days-work-has-resumed-in-the-fields-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में दो दिनों से मौसम साफ रहा तो खेतों में शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में दो दिनों से मौसम साफ रहा तो खेतों में शुरू हुआ काम
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बूंदाबांदी के कारण खेतों में गेहूं की कटाई व सरसों की थ्रेसिंग का काम रुका हुआ था। शनिवार व रविवार को हल्की बदलवाई के बाद धूप खिलने से अब खेतों में काम ने रफ्तार पकड़ी है। किसानों ने भी मशीनों और प्रवासी मजदूरों के सहारे फसल कटाई में तेजी से काम शुरू कर दिया है। बता दे की महेंद्रगढ़ जिला में इस बार 2.72 लाख एकड़ में सरसों व 70 हजार एकड़ में गेहूं की फसल है। किसानों द्वारा करीब 60 प्रतिशत सरसों की थ्रेसिंग का कार्य पूरा कर लिया है जबकि 40 प्रतिशत अभी खलिहानों में ही है। वहीं 70 हजार एकड़ में से गेहूं की कटाई का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
वही मौसम विभाग की ओर से 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक फिर से हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है जिसके चलते किसानों ने फसलों की कटाई में तेजी से काम शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से हुई बूंदाबांदी से सरसों के खलिहानों में नमी बढ़ने से किसानों द्वारा गुणवत्ता प्रभावित होने व नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।