{"_id":"69d134c2c834f1b60502c299","slug":"video-kanpur-world-autism-awareness-program-organized-experts-share-key-suggestions-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: विश्व ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने साझा किए अहम सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: विश्व ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने साझा किए अहम सुझाव
कानपुर मकराबर्टगंज स्थित दयानंद वूमेन’स ट्रेनिंग कॉलेज में विश्व ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आलोक बाजपेई ने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑटिज्म कोई बीमारी नहीं बल्कि एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसे समझने और स्वीकार करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में संयुक्त सचिव राधिका स्वरूप, साकेत तिवारी, प्राचार्य रत्ना गुप्ता और संचालिका अंकुर सिंह की उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने ऑटिज्म से जुड़े बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और समावेशी शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया। डॉ. बाजपेई ने कहा कि समय पर पहचान और उचित प्रशिक्षण से ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सकती है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर काम करने की सलाह दी, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।