{"_id":"69d0e506badac0f80d0e5956","slug":"video-crowds-of-devotees-gathered-at-the-maa-purnagiri-fair-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गायत्री जोशी
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:46 PM IST
उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालु रात और दिन 24 घंटे मां के दर्शन कर रहे हैं। सबसे अधिक श्रद्धालु रात के समय धाम तक पहुंच रहे हैं। हरदोई, बदांयू, आजमगढ़, बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, लखीमपुर, कासगंज आदि क्षेत्र से लोग सैकड़ों की संख्या में दर्शन को पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बताया कि मां के प्रति उनकी आस्था सच्ची और उनका हमेशा आशीर्वाद बना रहता है। मन्नतें पूरी होने पर बच्चों के बाल भी यहां कटाते हैं। ठूलीगाड़ से लेकर भैरव मंदिर तक श्रद्धालु नंगे पांव पैदल ही जयकारा लगाते दर्शन को जाते रहे। थकान होने पर बीच सड़क पर भी वह कभी-कभी लेट जाते। कोई वाहन आता तो तुरंत किनारे हो जाते। भैरव मंदिर से लेकर धाम क्षेत्र तक श्रद्धालुओं धर्मशालाओं में आराम करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि तड़के नहाने के बाद मांग के दर्शन कर नेपाल के ब्रह्मदेव जाएंगे। श्रद्धालुओं से लेकर स्थानीय लोग व्यवस्थाओं से खुश नजर आए। उनका कहना है कि यहां पर व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हैं। अस्थायी तौर पर बनाए गए चिकित्सा शिविरों में भी स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।