{"_id":"69d00f4dcb0c8063cd0e17a4","slug":"video-meerut-abandon-hatred-embrace-love-this-is-the-message-of-good-friday-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: नफरत छोड़ें, प्रेम अपनाएं-गुड फ्राइडे का यही है संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नफरत छोड़ें, प्रेम अपनाएं-गुड फ्राइडे का यही है संदेश
सरधना के ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु के बलिदान और उनके बताए प्रेम, दया, करुणा और क्षमा के संदेशों को याद किया गया। ईसाई समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना कर उन्हें नमन किया।
गुड फ्राइडे को ईसाई समुदाय द्वारा दुख और तपस्या के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने व्रत, उपवास और संयम रखकर प्रभु यीशु के बलिदान को स्मरण किया। फादर मर्टिन रावत ने बताया कि यह दिन मानवता के उद्धार और पापों से मुक्ति के लिए प्रभु यीशु द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। प्रार्थना सभा के दौरान प्रभु यीशु के अंतिम सात वचनों का वाचन किया गया। धर्मगुरुओं ने कहा कि यीशु मसीह ने अपने जीवन से प्रेम, त्याग, दयालुता और क्षमा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।