{"_id":"69cfbb0bf72380c53a0f1d70","slug":"video-the-historic-nalwar-and-dev-mela-in-dharampur-begins-on-april-4-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर में ऐतिहासिक नलवाड़ और देव मेला 4 अप्रैल से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर में ऐतिहासिक नलवाड़ और देव मेला 4 अप्रैल से, तैयारियां पूरी
उपमंडल धर्मपुर में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक नलवाड़ व देव मेला इस वर्ष 4 अप्रैल से विधिवत रूप से शुरू होगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले को लेकर प्रशासन व मेला कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम धर्मपुर एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मेले का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जो धर्मपुर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर से आरंभ होकर मेला स्थल तक निकलेगी। इस शोभायात्रा में क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवता पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे, जो मेले की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप देंगे। नलवाड़ व देव मेला क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक भाग लेते हैं। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय व्यापार, पशु मेलों और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।