{"_id":"69cf6815f83bbc73700574bd","slug":"video-video-esajapajaaaii-ma-rabtaka-sarajara-kanakalva-rabkapasa-ka-aayajana-thasha-bhara-ka-dakatara-hae-shamal-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसजीपीजीआई में रोबोटिक सर्जरी कॉन्क्लेव 'रोबोकॉप्स' का आयोजन, देश भर के डॉक्टर हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसजीपीजीआई में रोबोटिक सर्जरी कॉन्क्लेव 'रोबोकॉप्स' का आयोजन, देश भर के डॉक्टर हुए शामिल
एसजीपीजीआई में रोबोटिक सर्जरी कॉन्क्लेव 'रोबोकॉप्स' का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से डॉक्टर्स शामिल हुए। चिकित्सा विशेषज्ञों ने सर्जरी के दौरान आने वाली जटिलताओं और 'इलेक्टिव कन्वर्जन' (सर्जरी के तरीके में बदलाव) के महत्व पर चर्चा करते हुए डॉ रजनीश ने बताया कि सर्जरी के दौरान समय और धैर्य की भूमिका अहम होती है।
एक 70 वर्षीय महिला के जटिल ऑपरेशन का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे लंबे समय तक चलने वाली सर्जरी टीम के धैर्य की परीक्षा लेती है। जब सर्जरी 4 घंटे से अधिक खिंच जाती है और एनेस्थेटिस्ट की चिंता बढ़ने लगती है तो ऐसे में सर्जन को बहुत ही सावधानीपूर्वक निर्णय लेना पड़ता है।
रोबोटिक या लैप्रोस्कोपिक प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा हो या कोई जटिलता आ रही हो तो समय रहते इसे 'ओपन सर्जरी' में बदल लेना चाहिए। इसे 'प्लांड (इलेक्टिव) कन्वर्जन' कहा जाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे निर्णयों में जल्दबाजी के बजाय शांति से विचार करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ब्रेक लेकर टीम के साथ पुन: रणनीति बनानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।