{"_id":"69ce9dd40b4bd60bf9025657","slug":"video-jolly-grant-grand-procession-held-on-hanuman-janmotsav-hundreds-of-devotees-participate-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jolly Grant: हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, शामिल हुए सैकड़ो श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jolly Grant: हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, शामिल हुए सैकड़ो श्रद्धालु
क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भानियावाला से लेकर श्रीदेव सुमन चौक जौलीग्रांट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो क्षेत्रवासियों, बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और श्री हनुमान जी की झांकी निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ लोग भजन पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का वापस भानियावाला में समापन हुआ। जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमान चालीसा और श्री राम से जुड़े हुए भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों द्वारा पारंपरिक व्यंजन भड्डू की दाल-भात, पल्लर और मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुखदेव चौहान, दिगंबर सिंह, आनंद पंवार, भारत मनचंदा, नवीन जोशी, कामेश रावत, अजय भंडारी, गणेश रावत, मुन्ना चौहान, गणेश रावत, कमल थापा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।