{"_id":"69ce4ef8500691b6fd07b489","slug":"video-women-protested-against-the-liquor-shop-women-raised-slogans-in-ratighat-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, रातीघाट में महिलाओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, रातीघाट में महिलाओं ने की नारेबाजी
गायत्री जोशी
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:41 PM IST
नैनीताल जिले के रातीघाट में शराब की दुकान खोले जाने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को शराब की दुकान बंद कराने के साथ सरकार और शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार को पहाड़ विरोधी सरकार बताते हुए सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिलाओं ने कहा कि धामी सरकार अपना खजाना भरने के लिए क्षेत्र के युवाओं को नशे में धकेलना का काम कर रही है। महिलाओं ने सांसद और विधायक के लिए भी नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ेगा और महिलाओं को भी अपनी सुरक्षा के लिए परेशान होना पड़ेगा। साथ ही कहा कि पांच किमी दूर कैंची धाम मंदिर में भी धार्मिक आस्था और जनवभावनाओं के साथ खिलवाड़ होगा। महिलाओं ने क्षेत्र में स्थित विद्यालय के पास शराब की दुकान खुलने से बच्चों में भी गलत असर पड़ेगा। महिलाओं ने कहा अगर जल्द शराब की दुकान बंद नहीं की जाएगी तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि अच्छा होता अगर सरकार को शराब की दुकान खोलने के बजाए विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति कराती और बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने का काम करती। इस दौरान ललिता जोशी, हेमा देवी, सुनीता देवी, जया किशन, चंद्रा देवी, पार्वती देवी, रेखा भट्ट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।