Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The burden of responsibilities on women of migrating families has increased

खास खबर: पुरुषों के कदम परदेस में, पहाड़ी महिलाओं से छिना आराम; एसएसजे व कुमाऊं विवि के संयुक्त शोध में खुलासा

Mon, 16 Nov 2026 12:27 PM IST
Heera संजय नयाल
संजय नयाल Published by: Heera Updated Mon, 16 Nov 2026 12:27 PM IST
सार

पहाड़ की सूनी बाखलियां सिर्फ पलायन की कहानी नहीं कहतीं, बल्कि रोजगार की तलाश में पुरुषों के परदेस जाने से पीछे छूटी महिलाओं की बढ़ती जिम्मेदारियों की तस्वीर भी बयां करती हैं। एसएसजे और कुमाऊं विवि के संयुक्त शोध में यह तस्वीर सामने आई है। 

विज्ञापन
The burden of responsibilities on women of migrating families has increased
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

पहाड़ की सूनी बाखलियां सिर्फ पलायन की कहानी नहीं कहतीं। ये रोजगार की तलाश में पुरुषों के परदेस जाने से पीछे छूट गई महिलाओं की बढ़ती जिम्मेदारियां भी इसकी एक तस्वीर बयां करती हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के अर्थशास्त्र विभागों के संयुक्त शोध में यह तस्वीर सामने आई है।

अध्ययन के मुताबिक पलायन से परिवार की आमदनी भले ही बढ़ती हो लेकिन इसकी कीमत पहाड़ की महिलाओं को अपना आराम और सुकून गंवाकर चुकानी पड़ रही है। पुरुषों के गांव छोड़ने के बाद महिलाओं के कंधों पर घर से लेकर खेतों तक की जिम्मेदारी आ गई है। खेतों में काम करने, पशुओं के लिए चारा जुटाने और घर संभालने से लेकर बच्चों की देखभाल तक, हर मोर्चे पर उन्हें अतिरिक्त श्रम करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. विजेता सत्याल, प्रो. एचसी जोशी और कुमाऊं विश्वविद्यालय के डॉ. जितेंद्र कुमार लोहनी ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के 329 परिवारों पर यह अध्ययन किया। शोध अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका जर्नल ऑफ एडवांस एंड फ्यूचर इंटरनेशनल रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्ययन में सामने आया कि पलायन वाले परिवारों की महिलाएं रोजाना औसतन 16.90 घंटे काम कर रही हैं, जबकि गैर-पलायन वाले परिवारों में यह अवधि 12.21 घंटे है। यानी पलायन के कारण महिलाओं पर प्रतिदिन औसतन 4.69 घंटे अतिरिक्त काम का बोझ पड़ रहा है। शोध में तीनों जिलों के 142 पलायन वाले और 187 गैर-पलायन वाले परिवारों को शामिल किया गया। शोधार्थियों ने महिलाओं के दैनिक कार्यों के साथ ही अलग-अलग मौसम में उनके काम के घंटों का भी विश्लेषण किया।

खेती और पशुपालन में सबसे ज्यादा खप रहा समय
अध्ययन के अनुसार महिलाओं के अतिरिक्त कार्यभार में कृषि गतिविधियों की हिस्सेदारी 32.39 प्रतिशत और पशुपालन की 22.53 प्रतिशत है। बाजार से जुड़े कामों में 17.62 प्रतिशत, बच्चों और विद्यालय संबंधी कार्यों में 14.08 प्रतिशत तथा अन्य गतिविधियों में 13.38 प्रतिशत हिस्सेदारी दर्ज की गई। शोध में सामने आया कि पुरुषों की गैरमौजूदगी में महिलाओं को घरेलू जिम्मेदारियों के साथ कृषि और पशुपालन का दायित्व भी संभालना पड़ रहा है।

 

सर्दियों में सबसे लंबे कार्य घंटे
मौसम के बदलाव के साथ पलायन वाले परिवारों की महिलाओं के काम के घंटों में भी अंतर पाया गया। सर्दियों में महिलाएं औसतन 14.88 घंटे, गर्मियों में 14.63 घंटे और वर्षा ऋतु में 13.46 घंटे काम करती हैं। पूरे वर्ष का औसत दैनिक कार्य समय 14.32 घंटे दर्ज किया गया।

तकनीक और स्थानीय रोजगार से मिल सकती है राहत
शोधार्थियों के मुताबिक, छोटे और आधुनिक कृषि उपकरणों के इस्तेमाल से महिलाओं के बढ़ते कार्यभार को कम किया जा सकता है। इसके अलावा चारा बैंकों की स्थापना, स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता और सामूहिक कृषि व्यवस्था को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने और गांवों में स्थानीय रोजगार के अवसर विकसित करने से भी महिलाओं पर काम का दबाव कम किया जा सकता है।

 

11 वर्षों में अल्मोड़ा के 134 गांव हुए जनशून्य
पलायन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2018 से 2022 के बीच अल्मोड़ा जिले से सर्वाधिक 5,926 लोगों ने पलायन किया। इस अवधि में पिथौरागढ़ से 1,713 और बागेश्वर से 1,403 लोगों ने बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की तलाश में गांव छोड़े। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2011 से 2022 के बीच अल्मोड़ा के 134, पिथौरागढ़ के 71 और बागेश्वर के 52 गांव जनशून्य हो गए।

पहाड़ में पलायन का सबसे बड़ा बोझ महिलाओं के हिस्से आ रहा है। यदि समय रहते महिला-अनुकूल कृषि यंत्रों और स्थानीय आजीविका के साधनों के जरिए इस कार्यभार को कम नहीं किया गया, तो यह महिलाओं के स्वास्थ्य और पर्वतीय कृषि अर्थव्यवस्था, दोनों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। -डॉ. विजेता सत्याल, मुख्य अन्वेषक, अर्थशास्त्र विभाग, एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed