Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami announcement at the Nari Shakti Samman ceremony in kaladhungi

सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा: जिप्सी चलाएंगी महिलाएं, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

Mon, 16 Nov 2026 11:43 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 16 Nov 2026 11:43 AM IST
सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अब महिलाएं भी जिप्सी चलाकर स्वरोजगार की नई इबारत लिखेंगी। इसके लिए जल्द ही 70 महिला जिप्सी चालकों का पंजीकरण किया जाएगा। सीएम ने रविवार को नारी शक्ति सम्मान समारोह में ये महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami announcement at the Nari Shakti Samman ceremony in kaladhungi
हल्द्वानी, कालाढूंगी में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में बोलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अब महिलाएं भी जिप्सी चलाकर स्वरोजगार की नई इबारत लिखेंगी। इसके लिए जल्द ही 70 महिला जिप्सी चालकों का पंजीकरण किया जाएगा। वहीं, प्रदेश के अतिथि शिक्षकों, भोजन माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कालाढूंगी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में ये महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसके साथ ही उन्होंने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बिजली, सड़क, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाओं की भी घोषणा की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 70 महिलाओं को जिप्सी संचालन से जोड़ने की तैयारी है। जल्द ही इन महिला चालकों का पंजीकरण कराया जाएगा। इससे पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं का मनोबल हिमालय से भी ऊंचा है। उनकी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महिलाओं का वास्तविक सम्मान तभी है, जब उन्हें समान अवसर और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिले। नारी सशक्त होगी तो परिवार, समाज, प्रदेश और राष्ट्र भी सशक्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी कई घोषणाएं कीं। इनमें विभिन्न स्थानों पर 200 बिजली के पोल लगाने, सड़क निर्माण, मिनी स्टेडियम बनाने और कालाढूंगी अस्पताल का उच्चीकरण शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित भी किया।

इस दौरान लोकसभा सदस्य अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य दिनेश आर्य, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्य, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी सुरेश भट्ट, डॉ.अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed