सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal dressed Hanuman Bhasma Aarti of Purnima, devotees rejoiced Jai Hanuman Jai Mahakal.

Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: भस्म आरती के दौरान हनुमान स्वरूप में सज गए बाबा श्रीमहाकाल, जयकारों की रही गूंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 07:48 AM IST
Baba Mahakal dressed Hanuman Bhasma Aarti of Purnima, devotees rejoiced Jai Hanuman Jai Mahakal.

चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने इष्टदेव के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे बाबा महाकाल का जागरण हुआ, जिसके बाद उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयघोष गूंजते रहे।

खास बात यह रही कि विशेष हनुमान स्वरूप श्रृंगार ने भक्तों को आकर्षित किया। जय श्रीमहाकाल के साथ जय श्री हनुमान के नारे गूंज उठे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 4 बजे भस्म आरती की गई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए और गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर “हरि ओम” का उच्चारण करते हुए जल अर्पित किया गया। पुजारियों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर कपूर आरती की और उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया।

ये भी पढ़ें- हनुमान जयंती विशेष: कहीं सेनापति तो कहीं रामभक्त रूप में विराजे बजरंगबली, जानिए इंदौर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर

इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। आज के विशेष श्रृंगार में बाबा महाकाल को हनुमान स्वरूप में सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष आकर्षित किया।

मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दिव्य अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक

- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Karnaprayag: ग्रामीण क्षेत्रो में सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

02 Apr 2026

बीएचयू के प्रोफेसरों को समर्थन देने पहुंचे छात्रों ने की नारेबाजी, VIDEO

01 Apr 2026

मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी मोंटी, मुरादाबाद पुलिस को थी तलाश

01 Apr 2026

17 पेड़ों की अनुमति पर काट दिए दोगुने से ज्यादा पेड़, VIDEO

01 Apr 2026

VIDEO: बंदी जात मेले में उमड़े श्रद्धालु, बच्चों के हुए मुंडन संस्कार

01 Apr 2026
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेनो में नहीं मिल रही जमीन: उद्यमी देख रहे जेवर की राह, अमर उजाला संवाद में रखी अपनी बात

01 Apr 2026

ग्रेटर नोएडा में अमर उजाला संवाद: उद्यमियों ने कहा- मूलभूत सुविधा का अभाव, काम कराना हो गया बेहद मुश्किल

01 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा की नंदगांव नगर पंचायत में रार, डीएम को इस्तीफा देने पहुंचे आठ सभासद; चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप

01 Apr 2026

VIDEO: श्री हनुमंत लाल की निकाली शोभायात्रा, आस्था के सागर में डूबा आगरा

01 Apr 2026

Meerut: बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में हवन-पूजन के साथ नए शैक्षिक सत्र की हुई शुरुआत

01 Apr 2026

Bijnor: आरा मशीन की चल रही थी जांच, पूर्व सांसद से भिड़ गए तालिब बंधु

01 Apr 2026

Saharanpur: मां बाला सुंदरी देवी मेले में प्रसाद चढ़ाने उमड़ा भक्तों का सैलाब

01 Apr 2026

Saharanpur: फ्लाईओवर की मांग को लेकर धरना दसवें दिन भी जारी, भाकियू रक्षक कार्यकर्ताओं में रोष

01 Apr 2026

Muzaffarnagar: अनियंत्रित स्कूल बस और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, पिता और दो बच्चों की मौत, पत्नी घायल

01 Apr 2026

Shamli: पितृदोष ,पूजा पाठ के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार, 8.20 लाख नकदी बरामद

01 Apr 2026

Saharanpur: रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण लोग परेशान

01 Apr 2026

Baghpat: प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर में स्थापित हुई हनुमान जी की मूर्ति, बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा

01 Apr 2026

Saharanpur: गंगोह में शीतला माता के प्राचीन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगा वार्षिक मेला

01 Apr 2026

Rajasthan News: सीकर में सूदखोरों से परेशान गोदाम इंचार्ज ने की आत्महत्या, मोबाइल के कवर से खुला मौत का राज

01 Apr 2026

VIDEO: आगरा में दोहरे हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा, पड़ोसी बोले- बाप-बेटे का गुस्सा देख घरों में हो गए थे कैद

01 Apr 2026

VIDEO: आगरा दोहरे हत्याकांड के तीन दोषियों को फांसी की सजा, मृतक की मां ने मंदिर में जलाया दीपक; बोलीं- अब मिला दिल को सुकून

01 Apr 2026

कमरे में बड़ेर से गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला शव, मचा कोहराम; VIDEO

01 Apr 2026

VIDEO: बराबरी पर छूटी एक लाख के इनाम की कुश्ती, हरियाणा के भोला और मथुरा के अंकित पहलवान के बीच हुई खिताबी भिड़ंत

01 Apr 2026

Meerut: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

01 Apr 2026

स्कूल चलो अभियान: नए शैक्षिक सत्र पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

01 Apr 2026

Baghpat: तौल लिपिक से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मुख्य गन्ना अधिकारी गिरफ्तार

01 Apr 2026

Baghpat: अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने किया बागपत कोतवाली थाने का भ्रमण

01 Apr 2026

Baghpat: शिक्षकों ने 1 अप्रैल को काले दिवस के रूप में मनाया, काली पट्टी बांधकर किया कार्य

01 Apr 2026

Saharanpur: बंद घर को निशाना बनाकर चोरी, नकदी, जेवर सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए चोर, गुल्लक भी तोड़ी

01 Apr 2026

Shamli: हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, बच्चों में दिखा उत्साह

01 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed