{"_id":"6afaa76924f5df9faf0041f1","slug":"jabalpur-17-year-old-boy-killed-in-stone-and-knife-attack-five-accused-booked-over-revenge-dispute-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: नाबालिग की निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश में पांच लड़कों ने घेरकर मौत के घाट उतारा, पत्थर और चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: नाबालिग की निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश में पांच लड़कों ने घेरकर मौत के घाट उतारा, पत्थर और चाकू से गोदा
Mon, 16 Nov 2026 12:19 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:19 PM IST
सार
पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। करीब एक महीने पहले चोरी करते पकड़े गए एक लड़के को थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए पांच लड़कों ने उसे घेरकर पत्थर और चाकुओं से मार डाला।
विज्ञापन
नाबालिग की हत्या
विस्तार
शहर के नसीमाबाग स्थित चार खंभा इलाके में रविवार देर रात करीब एक बजे पांच लड़कों ने 17 वर्षीय किशोर की पत्थर से हमला करने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नौसाद अली के रूप में हुई है। नौसाद अपने चाचा के साथ वेल्डिंग का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रास्ते में घेरकर किया जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय नौसाद अली रविवार देर रात बाजार से वापस अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही चार खंभा क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी इलाके के ही रहने वाले पांच लड़कों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोपियों ने सबसे पहले नौसाद के सिर पर भारी पत्थर से वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर हालत में नौसाद को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
थप्पड़ का बदला लेने के लिए रंजिश
मृतक के चाचा नासिर अली ने बताया कि नौसाद उनकी वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। लगभग एक महीने पहले हनुमानताल इलाके में आरोपियों में से एक लड़का चोरी कर रहा था। उस समय नौसाद ने आरोपी को चोरी करते हुए पकड़ लिया था और उसे थप्पड़ मार दिया था। इस बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगा था।
ये भी पढ़ें: बुरहानपुर में मंदिर और दरगाह ट्रस्ट का जमीन विवाद फिर गरमाया: धर्मगुरु सैयदना से मुलाकात पर अड़ा मंदिर पक्ष
चाचा नासिर अली का आरोप है कि इसी थप्पड़ का बदला लेने की नीयत से आरोपियों ने रविवार रात नौसाद को अकेला पाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि नौसाद का सिर्फ इतना कसूर था कि उसने एक चोर को पकड़ा था। परिजनों के मुताबिक आरोपी लड़कों के कई फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड हैं।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि मृतक के चाचा नासिर अली के बयान के आधार पर पांच लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

