Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Accused in 12 Crore Jewellery Heist Arrested in Kolkata, Six Gang Members Still on the Run

कटनी में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का मुख्य आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, आठ दिन की रिमांड पर सौंपा, 6 अब भी फरार

Mon, 16 Nov 2026 10:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ रुपये के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय ने आठ दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। वारदात में शामिल गिरोह के छह अन्य सदस्य अभी फरार हैं।

विज्ञापन
Katni: Accused in 12 Crore Jewellery Heist Arrested in Kolkata, Six Gang Members Still on the Run
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बरगवां स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम से 12 करोड़ रुपये के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कटनी पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात गिरोह के एक सक्रिय बदमाश बदरुद्दीन शाह (48 वर्ष) को कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी झारखंड के साहिबगंज जिले का निवासी है। रविवार को न्यायालय ने आरोपी को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

विज्ञापन


कोलकाता रेलवे स्टेशन से पकड़ा आरोपी
कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि इस बड़ी चोरी की पूरी साजिश में झारखंड गिरोह के कुल सात बदमाश शामिल थे। वारदात को अंजाम देने से पहले बदरुद्दीन कटनी के अन्य प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों की भी रेकी कर रहा था। उसकी यह संदिग्ध गतिविधियां और तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई थीं। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का लगातार पीछा किया और कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि बदरुद्दीन की मुख्य भूमिका शोरूम की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल होने और गिरोह के अन्य साथियों की मदद करने की थी।
विज्ञापन


हिस्सेदारी न मिलने से खाली हाथ रहा आरोपी
पुलिस जांच में यह बात उजागर हुई है कि 12 करोड़ रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह के अन्य साथियों ने बदरुद्दीन को चोरी के माल में कोई हिस्सा नहीं दिया था। इसी वजह से पुलिस को फिलहाल उसके पास से या ठिकानों से कोई जेवर बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार गिरोह में शामिल बाकी छह फरार चोरों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस की विशेष टीमें फरार चोरों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: प्रशंसक करते रहे 56 दुकान पर इंतजार, दिलजीत ने होटल में खा लिए इंदौरी पोहे

मुंबई से खरीदे थे पेचकस और पाना
झारखंड से आए इस गिरोह ने 12 नवंबर को कटनी के बरगवां स्थित शोरूम की पीछे की ईंट की दीवार में लगभग 1.75 फीट का छेद किया था। दीवार तोड़ते समय ईंटों के गिरने की तेज आवाज न हो, इसके लिए शातिर चोरों ने नीचे जमीन पर सूखे पत्ते बिछा दिए थे। गिरोह के चोरों ने चोरी के लिए पेचकस और पाना मुंबई से खरीदा था, जबकि गैस कटर तथा ऑक्सीजन सिलिंडर कटनी से ही जुटाए थे। वारदात के बाद पुलिस को शोरूम के पीछे लाल पहाड़ी के पास से लावारिस हालत में गैस कटर, ऑक्सीजन सिलिंडर और घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए थे।


सुरक्षा कमियों का उठाया फायदा 
शोरूम संचालक मोहन बजाज के अनुसार दिवाली के त्योहार के कारण शोरूम में सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक माल मौजूद था। कंपनी की ओर से अलग से तिजोरी या लॉकर की व्यवस्था न होने के कारण सभी कीमती जेवर डिस्प्ले काउंटर में ही रखे थे। शोरूम के पिछले हिस्से में सरकारी जमीन होने से वहां अंधेरा रहता था और न ही कोई लाइट या सुरक्षा कैमरा लगा था। गिरोह ने इसका पूरा फायदा उठाया। पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने बताया कि शोरूम के भीतर 32 सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन बदमाशों ने अंदर घुसते ही सारे कैमरे बंद कर दिए थे।

शुरुआती सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी पेचकस और पाने से काउंटर खोलता दिख रहा है, जबकि दूसरा आरोपी दीवार के छेद के बाहर से उसे औजार पकड़ा रहा है। पुलिस फिलहाल शोरूम के सुरक्षा गार्ड भागवत तिवारी से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed