Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Saharanpur News
›
Burglary Targets Vacant House: Thieves Steal Valuables Worth Lakhs, Including Cash and Jewelry and Smash Open a Piggy Bank
{"_id":"69cd455bf8ae466aaf02bcf5","slug":"video-burglary-targets-vacant-house-thieves-steal-valuables-worth-lakhs-including-cash-and-jewelry-and-smash-open-a-piggy-bank-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बंद घर को निशाना बनाकर चोरी, नकदी, जेवर सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए चोर, गुल्लक भी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बंद घर को निशाना बनाकर चोरी, नकदी, जेवर सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए चोर, गुल्लक भी तोड़ी
सहारनपुर। गंगोह मोहल्ला गुजरान में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान बताते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला गुजरान निवासी शारिक राव ने दी गई तहरीर में बताया कि वह 29 मार्च को अपने परिवार के साथ नानौता में एक शादी समारोह में गए थे। घर को बाहर से ताला लगाया गया था। 1 अप्रैल की सुबह जब वह वापस लौटे तो घर के बाहर ताला वैसे ही लगा हुआ था लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे, जीने और अलमारी के दरवाजे खुले हुए थे और सभी सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखी अलमारी से करीब 2 तोला सोने के जेवरात, लगभग 1 किलो चांदी के आभूषण और करीब 17 हजार रुपये चोरी कर ले गए। आसपास खोजबीन और पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।