{"_id":"6a6ca0f2fcaac2559c014c1d","slug":"saharanpur-married-woman-leaves-husband-for-instagram-lover-throws-six-month-old-baby-into-a-drain-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पति को छोड़ इंस्टाग्राम वाले प्रेमी के पास गई विवाहिता, नाले में फेंका छह माह का बच्चा, शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पति को छोड़ इंस्टाग्राम वाले प्रेमी के पास गई विवाहिता, नाले में फेंका छह माह का बच्चा, शव मिला
Fri, 31 Jul 2026 06:50 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:50 PM IST
सार
गंगोह के गांव दौलतपुर छन्नों के युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी बच्चे समेत लापता हो गई थी। तलाश करने पर हापुड़ के युवक के घर मिली, जबकि बच्चे का शव मेरठ के नाले में मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एफआईआर। जांच शुरू।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह माह के मासूम समीर की जिंदगी कथित प्रेम संबंधों की भेंट चढ़ गई। गंगोह के दौलतपुर छन्नों गांव निवासी इमरान ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी के बुलावे पर 12 जुलाई को बेटे समीर को साथ लेकर मेरठ पहुंची। प्रेमी ने बच्चे को अपने साथ रखने से इनकार किया और दोस्त के पास छोड़ने का बहाना बनाकर उसे ले गया। कुछ ही देर बाद लौटकर उसने बच्चे को सुरक्षित छोड़ने की बात कही, लेकिन अगले दिन मेरठ के सोहराब गेट क्षेत्र में नाले से मासूम का शव मिला। गंगोह थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
तहरीर में इमरान ने बताया कि 12 जुलाई को उसकी पत्नी छह माह के बेटे समीर को साथ लेकर गंगोह दवाई लेने आई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। वह तभी से पत्नी और बेटे की तलाश कर रहा था। 22 जुलाई को गंगोह थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। तलाश के दौरान 26 जुलाई को उसकी पत्नी हापुड़ जिले के मुदाफरा गांव में विशाल के घर मिल गई, लेकिन बेटा समीर वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह अपनी पत्नी को घर लेकर आ गया और उससे बच्चे के बारे में पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत विशाल से शुरू हुई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। 12 जुलाई को प्रेमी ने उसे मेरठ सोहराब गेट बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया था। रात करीब 11:30 बजे प्रेमी उसे वहां पर मिला। महिला ने बताया कि उसके प्रेमी ने कहा कि वह बच्चे को अपने घर नहीं ले जा सकता। इसे स्टैंड के पास में ही अपने एक दोस्त को देकर आ रहा है। महिला भी इस पर सहमत हो गई।
पांच मिनट बाद आया प्रेमी, बोला दोस्त को देकर आ गया बच्चा
महिला ने बताया कि प्रेमी ने उससे बच्चा ले लिया और लेकर चला गया। करीब पांच मिनट बाद वह वापस लौटा, उसने बताया कि बच्चा अपने दोस्त को देकर आ गया है। इसके बाद प्रेमी उसे अपने घर ले गया।
शिकायतकर्ता इमरान के अनुसार, 29 जुलाई को उसे पता चला कि मेरठ में सोहराब गेट के पास 13 जुलाई को नाले में एक बच्चे का शव मिला था। वह नौचंदी थाने पहुंचा और फोटो देखकर अपने बच्चे की पहचान की। नाले में मिला शव उसके बेटे समीर का ही था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से उसके बेटे की हत्या की और शव छिपाने के लिए नाले में फेंक दिया।

ये बोले सीओ
यह घटना मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में हुई थी। फिलहाल तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसे जांच के लिए मेरठ की नौचंदी थाना पुलिस के पास भेजा जाएगा।
- शशि प्रकाश शर्मा, क्षेत्राधिकारी
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: दादी को कांवड़ में बैठाकर शिव चौक पहुंचे पोते, श्रवण कुमार जैसी सेवा बनी आकर्षण