फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   History-sheeter Gokash shot in the leg during an encounter; arrested.

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोकश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter Gokash shot in the leg during an encounter; arrested.
मिर्जापुर। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर गोकश जावेद निवासी गांव महमूदमजरा, रायपुर को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक एवं गोकशी के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन


सीओ प्रिया यादव ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह एवं हथिनीकुंड चौकी प्रभारी अवशेष भाटी पुलिस टीम के साथ बूढ़ी यमुना नदी के किनारे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में जावेद के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी जंगल का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना मिर्जापुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed