फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strike called off; sanitation workers return to work.

Saharanpur News: हड़ताल खत्म, काम पर लौटे सफाईकर्मी

Fri, 31 Jul 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Strike called off; sanitation workers return to work.
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में संविदा पर कार्यरत सफाईकर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन खत्म हो गई है। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन के आश्वासन पर सफाईकर्मी काम पर लौट आए। चार दिन से ओपीडी, इमरजेंसी और वार्डों में फैली गंदगी की सफाई की।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल में एवन फैसिलिटी के तहत करीब 45 सफाईकर्मी कार्यरत हैं। 26 जुलाई से दो माह के मानदेय को लेकर सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी थी और धरने पर बैठ गए थे। सफाईकर्मियों की हड़ताल से अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। ओपीडी, इमरजेंसी, मेडिकल, न्यू मेडिकल, ईएनटी, हड्डी, सर्जिकल, संक्रामक रोग वार्ड में सफाई नहीं हुई थी। संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। तीमारदार और उनके मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश धरने पर बैठे सफाईकर्मियों के बीच पहुंचे। मई माह का मानदेय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने सफाईकर्मियों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार तक जून माह का भी मानदेय खाते में पहुंच जाएगा। इसके बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी और काम पर वापस लौट गए। अस्पताल परिसर से लेकर ओपीडी, वार्डों में पहुंचकर चार दिन से भरे डस्टबिन से कूड़ा निकाला। इसके साथ ही सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed