{"_id":"6a6ba5e4dc87d001900ff7c2","slug":"even-children-set-out-on-the-path-of-faith-carrying-kanwars-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-180758-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बच्चे भी कांवड़ लेकर निकले आस्था की डगर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बच्चे भी कांवड़ लेकर निकले आस्था की डगर पर
Fri, 31 Jul 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। सावन शुरू होते ही सड़कों पर कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। हाथों में कांवड़ और चेहरे पर मुस्कान आस्था की यात्रा में इस बार भगवान शिव के प्रति छोटे बच्चों की श्रद्धा भी अलग ही दिखाई पड़ रही है। नन्हे पांव और कंधे शिव के नाम का जल लेकर ये नन्हे श्रद्धालु तेजी से अपने गंतव्यों की तरफ बढ़ रहे हैं। इनमें कोई अपने माता-पिता के साथ है तो कोई अन्य परिजनों के साथ आस्था की इस यात्रा पर निकला है।
हरियाणा सिरसा का रहने वाला 12 साल का अन्नू अपने चाचा विजय के साथ दूसरी बार हरिद्वार से कांवड़ ला रहा है। अन्नू का कहना है कि उसके माता-पिता बीमार रहते हैं उनकी बीमारी से मुक्ति के लिए वह दूसरी बार हरिद्वार से कांवड़ ला रहा है। हरियाणा के जिला फतेहाबाद के 11 साल के राहुल की भी दूसरी कांवड़ यात्रा है। उसने बताया कि उसके पूरे परिवार की शिव में बहुत आस्था है। वह अपने पड़ोसियों के साथ कांवड़ ला रहा है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का 12 साल का शुभम अपने गांव के कमलेश, सुरेंद्र, दौलत राम, कार्तिक के साथ पहली बार हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आ रहा है। शुभम ने बताया कि वह भगवान शिव शंकर का उपासक है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के 10 साल का शिवम भी पहली बार अपने चाचा विजय के साथ हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहा है। उसने बताया कि उसकी कई साल से कांवड़ लाने की इच्छा थी। शंभूनाथ जी ने इस बार उसकी सुन ली।
-- बोल बम-बम के जयकारे लगाकर बढ़ रहे शिवभक्त
पुवांरका। देहरादून रोड पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बोल बम व हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़े चले जा रहे हैं। देहरादून रोड पर सड़क दूधली के आसपास कांवड़ सेवा शिविरों में भोले के भक्तों को आवश्यक सुविधाएं मिलने लगी हैं। नौगजा पीर पर शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा लगाए शिविर में आराम कर रहे पंजाब के संगरूर जिले के गांव जरुल से रवि कुमार, अमन, देवीचंद, सुखविंदर सिंह, सुख-चैन व हैप्पी आदि कांवड़ियों ने बताया कि वह 27 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले थे। पंजाब के ही जिला पटियाला निवासी सनी रंधावा व सिरसा हरियाणा के अबी कुमार दूसरी टोली में हैं। अबी कुमार ने अपने बैग पर भगवान महाकाल का चित्र स्वयं बनाया है।
-- शराब व मीट की दुकानें बंद कराने की मांग को दिया ज्ञापन
सरसावा। राष्ट्रीय गोरक्षा दल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष के नाम दिया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षेत्र में शराब और मीट की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष महाराज का कहना है कि कांवड़ मार्गों और मंदिरों के आसपास शराब एवं मीट की दुकानों का संचालन धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है। उधर, कांवड़ मार्ग पर शिवभक्त की सुविधा के लिए नगर पालिका ने डीसी जैन इंटर कॉलेज के सामने तथा हाईवे स्थित कट तिराहे पर दो सहायता शिविर लगाए हैं।