{"_id":"6a6cc3162d47b0da58041c46","slug":"up-agniveer-recruitment-rally-to-be-held-in-saharanpur-from-august-17-to-september-9-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 17 अगस्त से नौ सितंबर तक सहारनपुर में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, इन 13 जिलों के युवा होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 17 अगस्त से नौ सितंबर तक सहारनपुर में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, इन 13 जिलों के युवा होंगे शामिल
Fri, 31 Jul 2026 09:15 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:15 PM IST
सार
Meerut News: सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ की ओर से सहारनपुर में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को फिटनेस परीक्षण, शारीरिक माप परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ की ओर से 17 अगस्त से नौ सितंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) श्रेणियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी के आवेदक सात और आठ अक्तूबर को बीईजी एंड सेंटर रुड़की में भर्ती रैली में भाग लेंगे। जिन आवेदकों ने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण की है, वे रैली में भाग लेने के पात्र होंगे।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले के अनुसार, यह रैली एआरओ मेरठ के अधिकार क्षेत्र में जाने वाले 13 जिलों अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार सभी उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस परीक्षण, शारीरिक माप परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रैली कार्यक्रम-अग्निवीर जनरल ड्यूटी
17 अगस्त-हापुड़ जिला (गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, हापुड़ तहसील)
18 अगस्त-बागपत जिला (बड़ौत, खेकड़ा तहसील)
19 अगस्त-बागपत जिला (बागपत तहसील) बिजनौर जिला (नगीना, चांदपुर तहसील)
20 अगस्त-बिजनौर जिला (नजीबाबाद, बिजनौर, धामपुर तहसील)
21 अगस्त-मुरादाबाद जिला (ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद, बिलारी तहसील)
22 अगस्त-अमरोहा जिला (अमरोहा, हसनपुर, नौगावां सादात तहसील)
23 अगस्त-अमरोहा जिला (धनौरा तहसील) रामपुर जिला (स्वार, टांडा, बिलासपुर, रामपुर, शाहाबाद, मिलक तहसील)
24 अगस्त-बुलंदशहर जिला (सिकंदराबाद, शिकारपुर तहसील)
25 अगस्त-बुलंदशहर जिला (बुलंदशहर, खुर्जा तहसील)
26 अगस्त-बुलंदशहर जिला (स्याना, डिबाई तहसील)
27 अगस्त-बुलंदशहर जिला (अनूपशहर तहसील),
गाजियाबाद जिला (मोदीनगर, गाजियाबाद, लोनी तहसील)
28 अगस्त-मुजफ्फरनगर जिला (मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, खतौली तहसील)
29 अगस्त-मुजफ्फरनगर जिला (जानसठ) शामली जिला (कैराना, शामली, ऊन तहसील)
30 अगस्त-गौतम बुद्ध नगर जिला (दादरी, गौतम बुद्ध नगर, जेवर तहसील), मेरठ जिला (मेरठ तहसील)
31 अगस्त-मेरठ जिला (सरधना, मवाना तहसील)
एक सितंबर-सहारनपुर जिला (बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारान तहसील)

अग्निवीर टीडीएन 8वीं व अग्निवीर टीडीएन 10वीं
दो सितंबर-जिला अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली। (अग्निवीर टेक्निकल भर्ती)-जिला अमरोहा, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद
तीन सितंबर-(अग्निवीर टेक्निकल भर्ती) बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ
चार सितंबर-(अग्निवीर टेक्निकल भर्ती) मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली
सात सितंबर-बीईजी एंड सेंटर रुड़की में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती-जिला बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर
आठ सितंबर-बीईजी एंड सेंटर रुड़की में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती- जिला गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर, शामली।

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आवेदकों से कहा गया है कि वे www.joinindianarmy.nic.in से रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। दलालों से सावधान रहने और भर्ती के किसी भी झूठे वादे पर किसी को पैसे न देने की हिदायत दी गई है। मूल दस्तावेज सत्यापन भर्ती रैली के दौरान होगा। सभी उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज (रैली अधिसूचना में उल्लिखित) की मूल प्रतियां, प्रत्येक की तीन फोटोकॉपी और 20 हालिया पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ लाने होंगे। इसके साथ ही रैली एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और आधार नंबर से जुड़ा मोबाइल फोन, शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र और मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र (मूल निवास), चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।
ये भी देखें...
आसपा: किठौर से बाबर चौहान, मेरठ कैंट से संजीव पाल और शहर से बदर अली; जानें अन्य दलों पर क्या पड़ेगा असर