{"_id":"69cd47cf10e1f2939109e7b2","slug":"video-wrestling-tournament-organized-in-agra-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बराबरी पर छूटी एक लाख के इनाम की कुश्ती, हरियाणा के भोला और मथुरा के अंकित पहलवान के बीच हुई खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बराबरी पर छूटी एक लाख के इनाम की कुश्ती, हरियाणा के भोला और मथुरा के अंकित पहलवान के बीच हुई खिताबी भिड़ंत
आगरा के मलपुरा में चाहरवाटी क्षेत्र के गांव मुरकिया में बुधवार को कुश्ती दंगल आयोजित हुआ। दोपहर करीब 2 बजे से शुरू हुए दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। दर्शकों में काफी उत्साह और रोमांच देखने को मिला। एक लाख रुपये के इनाम की आखिरी कुश्ती भारत केसरी भोला पहलवान हरियाणा और भारत केसरी अंकित पहलवान मथुरा के बीच बराबरी पर छूटी। आखिरी मुकाबला करीब 20 मिनट तक चला। दंगल में दोपहर से देर शाम तक सैकड़ों कुश्तियां हुईं। दंगल की शुरुआत 100 रुपये की कुश्ती से हुई। पहलवानों ने धोबी पछाड़, ढाक जैसे दांव आजमाए। आयोजक राजकुमार चाहर (डब्लू) ने बताया कि यह दंगल हर वर्ष होता है। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लाल प्रधान ने संचालन किया जबकि सन्नू पहलवान और पवन रेफरी रहे। इस दौरान समाजवीर सिंह, राज चाहर, प्रमोद चाहर, सुरेंद्र चौधरी, नरेंद्र चाहर, सोनू चौधरी, ठा.राजवीर सिंह और अंगद धारिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।