{"_id":"69cd5757c50c8154b8005ff8","slug":"video-eight-councillors-of-nandgaon-nagar-panchayat-try-to-tender-their-resignation-in-protest-of-irregularities-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा की नंदगांव नगर पंचायत में रार, डीएम को इस्तीफा देने पहुंचे आठ सभासद; चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा की नंदगांव नगर पंचायत में रार, डीएम को इस्तीफा देने पहुंचे आठ सभासद; चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप
मथुरा के नगर पंचायत नंदगांव एक बार फिर सुर्खियों और विवादों में घिर गई है। पंचायत के 8 सभासदों ने चेयरमैन पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा सौंपने का प्रयास किया। हालांकि जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। सभासदों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत चेयरमैन बेशकीमती सरकारी जमीनों पर अपने चहेते लोगों से अवैध कब्जे और निर्माण करा रहे हैं। सभासदों ने इन आरोपों के साथ जीपीएस युक्त फोटो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं। सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत में बिना बोर्ड बैठक कर प्रस्ताव पारित किए गए। पिछले वर्षों में पार्किंग का ठेका उठाया गया था और इस वर्ष भी उसी प्रक्रिया को दोहराने की तैयारी की जा रही है। जबकि नगर क्षेत्र में वीआईपी पार्किंग को छोड़कर कोई व्यवस्थित पार्किंग नहीं है। आरोप है कि चैराहों, आम रास्तों, रंगीली चौक से कोसी-बरसाना रोड तक पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार मांगने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा आय-व्यय का ब्योरा और बोर्ड में पारित प्रस्तावों की प्रतिलिपियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इस संबंध में 12 फरवरी 2026 को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत आवेदन किया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आरोप लगाया कि भूरा दिवाका थोक क्षेत्र में बनाए जा रहे नाले के गंदे पानी को धार्मिक महत्व वाले मधुसूदन कुंड में डाला जा रहा है। वार्ड 10 के सभासद वंशी गोस्वामी ने बताया कि नगर पंचायत में अनियमितताओं के विरोध में आठ सभासद जिलाधिकारी को इस्तीफा देने पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। शिकायत पत्र एडीएम वित्त को सौंप दिया गया। इस मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी ने सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नगर में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कई कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। चेयरमैन ने भी आरोप लगाया है कि कुछ सभासद स्वयं अवैध कब्जों में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।