Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Three Convicts Sentenced to Death in Agra Double Murder Case Mother of Deceased Expresses Happiness Over Verdict
{"_id":"69cd4acc92be65cd6309ae38","slug":"video-three-convicts-sentenced-to-death-in-agra-double-murder-case-mother-of-deceased-expresses-happiness-over-verdict-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा दोहरे हत्याकांड के तीन दोषियों को फांसी की सजा, मृतक की मां ने मंदिर में जलाया दीपक; बोलीं- अब मिला दिल को सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा दोहरे हत्याकांड के तीन दोषियों को फांसी की सजा, मृतक की मां ने मंदिर में जलाया दीपक; बोलीं- अब मिला दिल को सुकून
मेरे बेटे का कोई कसूर नहीं था। उसे फोन कर बुलाया और बेरहमी से मार डाला। उसने तो बस गाैरव और उसकी पत्नी पूजा की दो बार वीडियो बनाने में मदद की थी। भगवान ने उसे छीना था, अब उन्होंने ही न्याय किया है। अब दिल को सुकून आया है। चैन से जी सकूंगी। ये बातें मृतक शिवम की मां सुनीता ने कहीं। उन्होंने तीन दोषियों को फांसी की सजा का फैसला सुनते ही घर के मंदिर में दीपक जलाया। 27 मई, 2022 को हुए हत्याकांड के मामले में अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। इस फैसले से सबसे ज्यादा खुशी शिवम की मां सुनीता को है। उन्हें इस बारे में छोटे बेटे अभिषेक से पता चला। मंदिर में दीपक जलाते समय उनकी आंख में आंसू भी थे। उनसे अमर उजाला संवाददाता ने बात की। उनका कहना था कि बेटा शिवम घर का कर्ताधर्ता था। वह दो बहनों से छोटा था। एक भाई अभिषेक है। दोषी सिद्ध किए गए मदन की पत्नी नीलम उनकी बहन उर्मिला की ननद थीं। इस कारण नीलम के घर आना-जाना हो गया था। शिवम चांदी कारीगर था। वह घर चलाता था। गाैरव और पूजा यूट्यूब वीडियो बनाया करते थे। दो बार उन्होंने शिवम को बुलाया था। उससे वीडियो बनाने में मदद ली थी। इसके बाद ही शिवम पर शक किया जाने लगा था। सुनीता ने कहा कि फोन कर शिवम को बुलाया गया था। कुछ देर बाद खबर आई कि पिता-पुत्रों ने शिवम की हत्या कर दी है। गाैरव ने अपनी पत्नी पूजा को भी मार दिया है। वह पहुंचीं तो शिवम खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उन्होंने कहा कि बेटे की हत्या करने वालों को फांसी की सजा होने से खुशी है। वहीं बेटे के चले जाने का गम अब तक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।