{"_id":"69cd4e2ca3a73ebe1400ba27","slug":"video-crowds-of-devotees-throng-the-ancient-temple-of-sheetla-mata-in-gangoh-as-the-annual-fair-gets-underway-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: गंगोह में शीतला माता के प्राचीन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगा वार्षिक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: गंगोह में शीतला माता के प्राचीन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगा वार्षिक मेला
सहारनपुर। गंगोह के कंकराली मंदिर परिसर में शीतला माता के मेले का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि व संतानों की कुशलता की कामना की। बुधवार सुबह मंदिर में माता शीतला का विशेष श्रृंगार कर चुनरी अर्पित की गई तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में धर्म ध्वजा भी स्थापित की गई। पुजारी किशोर शर्मा और अतुल शर्मा ने बताया कि शीतला माता की पूजा विशेष रूप से संक्रामक रोगों जैसे चेचक और खसरा से बच्चों की रक्षा के लिए की जाती है। श्रद्धालु माता को मीठे पूड़े, कचौरी, गुलगुले और हलवा का भोग अर्पित करते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में लगे मेले में बच्चों का खिलौनों के प्रति खासा उत्साह नजर आया, वहीं चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। इस अवसर पर वरुण शर्मा, राहुल शर्मा, शौर्य शर्मा, विमोचन शर्मा, अविरल आदि व्यवस्था में लगे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।