सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur news Mayor Husband Uses Abusive Language Against Residents Seeking Road

Burhanpur News: ये कैसा जनप्रतिनिधि?, सड़क मांगने पहुंचे लोगों को दी गालियां; महापौर पति के बिगड़े बोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 04:51 PM IST
Burhanpur news Mayor Husband Uses Abusive Language Against Residents Seeking Road
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में उस वक्त एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई जब अपनी बुनियादी समस्या का हल ढूंढने गए आम नागरिकों को जनप्रतिनिधि के घर से समाधान नहीं बल्कि अपमान लेकर लौटना पड़ा। शहर की लक्ष्मी नगर और कैलाश मानसरोवर कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क निर्माण की मांग लेकर पहुंचे क्षेत्रवासियों से महापौर पति एवं पूर्व महापौर अतुल पटेल ने जो लहज़ा अपनाया, उसने मौके पर मौजूद हर शख्स को स्तब्ध कर दिया। उनके बिगड़े बोलों और आपत्तिजनक टिप्पणियों ने पूरे इलाके में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।

दरअसल, लक्ष्मी नगर और कैलाश मानसरोवर कॉलोनी के निवासी लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे हैं। जब क्षेत्रवासी यह परेशानी लेकर अतुल पटेल के पास पहुंचे और सड़क बनवाने की मांग रखी, तो उन्होंने मदद करने की बजाय जनता पर ही पलटवार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अतुल पटेल भड़कते हुए बोले कि वोट मांगते वक्त उन्होंने कोई वादा नहीं किया था। इतने पर ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने कथित तौर पर ऐसे आपत्तिजनक शब्द कहे जो किसी भी सभ्य जनप्रतिनिधि के मुंह से सुनने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। उनकी इस बेलगाम भाषा ने वहां खड़े हर व्यक्ति को चौंका दिया।

सड़क निर्माण कार्य रुकवाने की धमकी
महापौर पति अतुल पटेल ने आगे बढ़कर सड़क निर्माण कार्य रुकवाने की धमकी दे डाली और कॉलोनी को अवैध करार देते हुए सारी ज़िम्मेदारी कॉलोनाइजर पर थोप दी। जब स्थानीय निवासियों ने दस्तावेज़ी प्रमाण देते हुए बताया कि यह कॉलोनी टीएनसीपी से विधिवत अनुमोदित है, तब भी उनके तेवर में कोई नरमी नहीं आई।

ये भी पढ़ें- Gwalior: कभी KBC में जीते थे 50 लाख, अब ढाई करोड़ का घोटाला कर जेल पहुंचीं तहसीलदार, प्रशासन ने किया सस्पेंड

स्थानीय निवासी शेखर वाणी ने बताया कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा मांगना उनका संवैधानिक हक है, लेकिन इसके बदले में उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर जनता अपनी तकलीफों लेकर अपने जनप्रतिनिधि के पास भी नहीं जा सकती, तो फिर किसके दरवाजे पर दस्तक दे? इस पूरे घटनाक्रम के बाद से इलाके में गहरा रोष व्याप्त है। लोग यह सोचकर परेशान हैं कि जब शहर के प्रथम नागरिक के घर से ही इस तरह की भाषा और व्यवहार सामने आएगा, तो आम आदमी की आवाज़ आखिर कौन सुनेगा और उसकी समस्याओं का निराकरण कब और कैसे होगा?

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में दुकान के बाहर गाड़ियां खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में झड़प

01 Apr 2026

आज से गेहूं की सरकारी खरीद, अमृतसर की भगता वाला मंडी में तनावपूर्ण हालात

01 Apr 2026

Meerut: महावीर जयंती भवन में किया झंडारोहण

01 Apr 2026

गांदरबल मुठभेड़: अरहामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, IED एक्सपर्ट आतंकी ढेर

VIDEO: हवन-पूजन के साथ मां सीता को समर्पित किया गया स्वर्ण मंगलसूत्र, आंध्र प्रदेश से आए 77 श्रद्धालु

01 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: सिलिंडर लेने के लिए भारत गैस एजेंसी के सामने दो-दो, तीन-तीन दिन से लाइनों में लगे लोग

01 Apr 2026

रामाभार स्तूप पर बौद्ध भिक्षुओं ने किया चांटिंग, श्रद्धालु हुए शामिल

01 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: नए सत्र का हुआ शुभारंभ, पहले दिन बच्चों ने पढ़ा अखबार

01 Apr 2026

VIDEO: स्कूल चलो अभियान का आज से शुभारंभ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बच्चों का स्वागत किया

01 Apr 2026

ललितपुर एसपी ने रामनवमी पर कराया कन्या भोज, पत्नी के साथ लिया आशीर्वाद, खूब हो रही तारीफ

01 Apr 2026

लखनऊ: स्कूल खुले, सफाईकर्मी नहीं पहुंचे, शिक्षकों ने खुद की सफाई

01 Apr 2026

बरसात में गिरा फरीदाबाद के कोराली गांव का मुख्य द्वार, पूर्व प्रधान ने निर्माण सामग्री पर उठाए सवाल

01 Apr 2026

रामदूत सेवा संगठन के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन, श्रीराम की संपूर्ण लीलाओं की दी गई मनमोहक प्रस्तुति

01 Apr 2026

श्री राणी सती दादीजी प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ दो दिवसीय महोत्सव

01 Apr 2026

Balotra News: औद्योगिक क्षेत्र में भड़की आग, धू-धू कर जली फैक्टरियां; पलभर में राख हुआ लाखों का सामान

01 Apr 2026

लखनऊ: शहर में खुले स्कूल, बच्चों ने पढ़ा अमर उजाला अखबार, कहा- बढ़ता है सामान्य ज्ञान

01 Apr 2026

VIDEO: दोना-पत्तल की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख

01 Apr 2026

लखनऊ: मोबाइल से दूर रहने के लिए बच्चों को अखबार से जोड़ने की कोशिश

01 Apr 2026

लखनऊ: शहर में खुले स्कूल, पहले दिन टीका लगाकर किया गया बच्चों का स्वागत

01 Apr 2026

Meerut: आज से नया सेशन शुरू, नई कक्षाओं में मुस्कुराते हुए गए बच्चे

01 Apr 2026

लखनऊ: शहर में खुले स्कूल, पहले दिन बच्चों ने पढ़ा अमर उजाला अखबार

01 Apr 2026

लखनऊ: शहर में खुले स्कूल, निकाली गई जागरुकता रैली

01 Apr 2026

अमेठी: शहर में खुले स्कूल, प्रार्थना सभा में पढ़कर सुनाया गया अमर उजाला समाचार पत्र

01 Apr 2026

गोंडा: शहर में आज से खुले स्कूल, प्रार्थना सभा में पढ़कर सुनाया गया अमर उजाला समाचार पत्र

01 Apr 2026

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, स्कूलों के बाहर दिखी चहल-पहल, बच्चों में उत्साह

01 Apr 2026

जन समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

01 Apr 2026

दतिया में बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, मामले की जानकारी देते एसपी सूरज वर्मा

01 Apr 2026

सुल्तानपुर: पुलिस मुठभेड़ में गौहत्या के तीन आरोपी दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

01 Apr 2026

ममदोट में ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल को पहुंचा नुक्सान

Ujjain News: चंद्रमा, बेलपत्र और त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

01 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed