सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar actor Ranveer Singh faces Bollywood ban after Farhan Akhtar Movie Don 3 exit

Ban On Ranveer Singh: 'धुरंधर' अभिनेता रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन; 'डॉन 3' छोड़ने के बाद लिया फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 25 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Ban On Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म 'डॉन 3' छोड़ना भारी पड़ गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उन पर बैन लगा दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला

Dhurandhar actor Ranveer Singh faces Bollywood ban after Farhan Akhtar Movie Don 3 exit
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह की किस्मत के सितारे 'धुरंधर' फ्रेचाइजी की फिल्मों के बाद पूरी तरह पलट गए। इसके बाद वे 'डॉन 3' में नजर आने वाले थे। मगर, बीच में ही उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। फरहान अख्तर के साथ उनकी तकरार की खबरें भी आईं। अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उन पर बैन लगा दिया है।

Trending Videos


अशोक पंडित ने बैन को लेकर क्या कहा?
FWICE के मुद्दों पर एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग निर्देश' जारी करते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित का कहना है, 'हमें फरहान अख्तर की तरफ से एक शिकायत मिली, जो हमारे एसोसिएशन के सदस्य हैं। यह शिकायत रणवीर सिंह के खिलाफ है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिल्कुल आखिरी मौके पर, हमारी यूनिट के शूट के लिए रवाना होने से ठीक तीन हफ्ते पहले उन्होंने (रणवीर सिंह) हमारे फिल्म प्रोजेक्ट से अपना नाम वापस ले लिया'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अशोक पंडित बोले- 'हमने रणवीर को तीन रिमाइंडर भेजे'
अशोक पंडित ने आगे कहा, 'शिकायत जैसे ही हम तक पहुंची, हमने इसे औपचारिक रूप से दर्ज कर लिया। इसके बाद, हमने रणवीर सिंह को तीन नोटिस जारी किए। हमने हर दस दिन में एक नोटिस भेजा, जिसमें उन्हें हमसे बातचीत करने के लिए बुलाया गया था और तीन रिमाइंडर भी भेजे। हालांकि, हमें उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। चूंकि हमें कोई जवाब नहीं मिला, इसलिए हमने मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का फैसला किया, ताकि इंडस्ट्री को हमारे फेडरेशन द्वारा लिए गए फैसले के बारे में बताया जा सके। जिस पल हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की, हमें रणवीर सिंह की तरफ से एक ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि यह मामला हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है और इसमें दखल देने का हमें कोई अधिकार नहीं है। हमने उनके इस रुख पर गौर किया और उसी के अनुसार आगे बढ़ने का फैसला किया। 

'कोई भी वर्कर रणवीर के प्रोजेक्ट में काम नहीं करेगा'
अशोक पंडित के मुताबिक, 'आखिरकार, आज एक साथ बैठकर हमारे एसोसिएशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग' निर्देश जारी करने का फैसला किया है। इसका मतलब यह है कि हमारे कोई भी वर्कर या सदस्य, किसी भी विभाग से जुड़े हों, उनके किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे। फिर चाहें वह फिल्म हो या कोई विज्ञापन। हमने सभी प्रोड्यूसर्स से अनुरोध किया है कि वे एक स्टैंड लें। एकजुट होकर हमारा साथ दें, इस तरह के बर्ताव के खिलाफ आवाज उठाएं और एक कड़ा फैसला लें। हमारा मानना है कि यह एक गलत चलन है। एक ऐसी मिसाल है, जिसे जड़ जमाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए'।

बोले- 'रणवीर इंडस्ट्री के बहुत बड़े एक्टर हैं'
अशोक पंडित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रणवीर सिंह हमारी इंडस्ट्री के एक बड़े स्टार हैं। जिनका हम सम्मान करते हैं। उनकी वजह से लोग थिएटरों में आए। पर्सनल किसी के साथ कुछ नहीं है। मगर, यह मसला बहुत बड़ा है। हम फैमिली की तरह हैं। हम साथ में बैठकर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। जब तक समाधान नहीं निकलता, यह बैन रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed