सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Director Bharathiraja Career And Movies Known Unknown Facts Work With Kamal Hassan And Sridevi

Bharathiraja: कमल हासन और श्रीदेवी के साथ बनाई डेब्यू फिल्म, रेवती को बनाया हीरोइन; 6 बार मिला नेशनल अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Jun 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Director Bharathiraja Career: बुधवार को तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का निधन हो गया है। उन्हें तमिल सिनेमा में बदलाव लाने वाला निर्देशक बना जाता था, ग्रामीण जीवन को उन्होंने एक खास जगह बड़े पर्दे पर दी। कमल हासन से लेकर श्रीदेवी और रेवती जैसे कलाकारों की प्रतिभा को वह दुनिया के सामने लेकर आए। जानिए, उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।

Tamil Director Bharathiraja Career And Movies Known Unknown Facts Work With Kamal Hassan And Sridevi
दिवंगत निर्देशक भारतीराजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अपने जीवन के लगभग 50 साल निर्देशक भारतीराजा ने तमिल सिनेमा को समर्पित कर दिए। अपने करियर में कई यादगार फिल्में बनाईं। 6 राष्ट्रीय और कई अनगिनत पुरस्कार अपने नाम किए। शिवाजी गणेशन, कमल हासन, श्रीदेवी, रेवती, सत्यराज जैसे कलाकारों के साथ कई उम्दा फिल्में बनाईं। तमिल इंडस्ट्री में उनकी फिल्मों को सिनेमा की पाठशाला कहा जाता था। अब यह निर्देशक हमारे बीच नहीं हैं, उनका 85 साल की उम्र में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। जानिए, उन्होंने अपने करियर में कौन सी फिल्में बनाईं, कितने अवॉर्ड उनके नाम हैं। 

Tamil Director Bharathiraja Career And Movies Known Unknown Facts Work With Kamal Hassan And Sridevi
‘16 वयाथिनिले’ में श्रीदेवी, कमल हासन और रजनीकांत - फोटो : IMDb

कमल हासन-रजनीकांत और श्रीदेवी को लेकर बनाई अपनी डेब्यू फिल्म 

भारतीराजा ने साल 1977 में ‘16 वयाथिनिले’ नाम की फिल्म के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म में लीड रोल में कमल हासन, रजनीकांत और श्रीदेवी थे। इस फिल्म में ग्रामीण परिवेश के अलावा एक लड़की का संघर्ष बखूबी दिखाया गया था। आगे भी भारतीराजा की फिल्मों में ग्रामीण परिवेश और कहानियों को खूब जगह मिली। 


इन फिल्मों के कारण भी हुए मशहूर 

भारतीराजा ने अपने करियर में 40 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। चार दशकों से अधिक समय तक तमिल सिनेमा में उन्हें 'इयाकुनार इम्मयम' के नाम से जाना जाता रहा। इयाकुनार इम्मयम का अर्थ होता है तो मार्गदर्शन करने वाला या अपने काम में जिसने शिखर को छू लिया हो। बतौर निर्देशक भारतीराजा ने कई प्रसिद्ध फिल्में बनाई, जिसमें ‘किझाके पोगम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवाथिल्लई’, ‘काधल ओवियाम’ और ‘मुधल मारियाथाई’ शामिल हैं। भारती राजा ने तेलुगु और हिंदी में भी फिल्मों का निर्देशन किया। उन्होंने श्रीदेवी के साथ ही अपनी फिल्म तमिल ‘16 वयाथिनिले’ का रीमेक ‘सोलवां सावन’ नाम से बनाई, इस फिल्म से ही श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा में दस्तक दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती को बनाया हीरोइन 
अभिनेत्री रेवती ने साउथ के अलावा हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इस अदाकारा को निर्देशक भारतीराजा ने खोजा था। उनकी निर्देशित फिल्म ‘मान वासनाई’ के जरिए रेवती ने तमिल सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इस दिग्गज निर्देशक के निधन पर शोक जताते हुए रेवती ने इंस्टाग्राम पोस्ट की है, जिसमें वह लिखती हैं, ‘भारतीराजा सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। आप ही की वजह से मैं आज एक एक्ट्रेस हूं।’  

विज्ञापन

Tamil Director Bharathiraja Career And Movies Known Unknown Facts Work With Kamal Hassan And Sridevi
निर्देशक भारतीराजा का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम@dir_bharathiraja
सिनेमा में योगदान के लिए मिले कई पुरस्कार 
अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए भारतीराजा को कई पुरस्कार मिले। 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार (साउथ), छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार इस दिग्गज निर्देशक के नाम हैं। भारत सरकार ने भी उन्हें साल 2004 में पद्म श्री से सम्मानित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed