Viral Video: भीड़ से घिरीं श्रद्धा कपूर, ऐसे संभाला मामला; कहा- ‘थोड़ा पीछे जाइए’; जमकर वायरल हो रहा वीडियो
Shraddha Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई में पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं, लेकिन इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग देखने को मिला। देखें वीडियो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमतौर पर हंसते-मुस्कुराते नजर आने वाली श्रद्धा इस बार थोड़ी परेशान दिखीं, जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, श्रद्धा अपनी कार तक पहुंचीं, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वह ठीक से कार का दरवाजा भी नहीं खोल पा रही थीं। इस स्थिति में वह थोड़ी असहज जरूर लगीं, लेकिन उन्होंने इस मामले को शांति से संभाला।
श्रद्धा ने बड़े ही शांत और विनम्र तरीके से पैपराजी से कहा, ‘आप लोगों को थोड़ा पीछे जाना पड़ेगा, ये खुल नहीं रहा है।’ उनके इस शांत रवैये की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।
थोड़ी देर बाद जब फोटोग्राफर्स पीछे हटे, तब श्रद्धा आराम से कार में बैठ पाईं। इस पूरे दौरान उन्होंने अपना व्यवहार बहुत ही सुलझा हुआ रखा।
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म ‘ईथा’ में नजर आने वाली हैं, जिसे लक्ष्मण उटेकर डायरेक्ट कर रहे हैं और दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रद्धा पहली बार रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। साथ ही मोहम्मद जीशान अय्यूब भी इसमें अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Alpha: ‘अल्फा’ का टीजर हुआ रिलीज, आलिया भट्ट का दिखा दमदार एक्शन अवतार; बॉबी देओल ने दिया खतरनाक ट्विस्ट
बताया जा रहा है कि फिल्म में श्रद्धा, मशहूर लोक कलाकार विठाबाई का किरदार निभाएंगी, जो महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा कला के लिए जानी जाती थीं। यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर, यानी 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।