सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Delhi CM Rekha Gupta praise Kangana Ranaut film Bharat Bhhagya Viddhaata says it will be tax free

सीएम रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत की फिल्म को सराहा, दिल्ली में 'भारत भाग्य विधाता' को टैक्स फ्री घोषित किया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 10 Jun 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Bharat Bhhagya Viddhaata: मंगलवार को राजधानी में 'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग हुई। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। उन्होंने फिल्म की और कंगना रनौत की तारीफ की है।

Delhi CM Rekha Gupta praise Kangana Ranaut film Bharat Bhhagya Viddhaata says it will be tax free
सीएम रेखा गुप्ता के साथ कंगना रनौत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को रिलीज से पहले अच्छी प्रतिक्रिया मिल रह है। हाल ही में राजधानी में एक खास इवेंट में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। फिल्म से प्रभावित होकर गुप्ता ने इसकी कहानी की तारीफ की और इसे दिल्ली में टैक्स-फ्री करने की बात कही।


सीएम रेखा गुप्ता ने की फिल्म की तारीफ
स्क्रीनिंग के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना की अपकमिंग फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''भारत भाग्य विधाता' एक बेहतरीन फिल्म है। यह प्रासंगिक विषय पर आधारित है। फिल्म बताती है कि समर्पण सिर्फ वर्दी पहनने वालों तक ही सीमित नहीं है। यह ऐसी चीज है जो हमारे देश के सभी नागरिकों के अंदर होती है। जब जरूरत होती है, तो हर भारतीय देश की मदद के लिए आगे आता है। असली 'भारत भाग्य विधाता' हमारे देश के नागरिक ही हैं। मैं लोगों से यह फिल्म देखने की अपील करूंगी। मैं यह घोषणा करना चाहती हूं कि दिल्ली सरकार इस फिल्म को शहर में टैक्स-फ्री करेगी ताकि हर नागरिक 'भारत भाग्य विधाता' देख सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंगना की तारीफ में क्या बोलीं सीएम?
कंगना की तारीफ करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'कंगना रनौत संसद में एक मजबूत आवाज हैं, जो सिनेमा और भारत के लोगों की बेहतरी के लिए लड़ती रहती हैं। वह न सिर्फ संसद में, बल्कि स्क्रीन पर भी अपनी राय रखती हैं। मैं कंगना को ऐसी कहानियों और विषयों को चुनने के लिए दिल से बधाई देना चाहती हूं।'
 

सीएम की पोस्ट में क्या है?
सीएम ने स्क्रीनिंग की तस्वीरें एक्स पर भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा 'अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' उन बहादुर डॉक्टरों और नर्सों के साहस को दिखाती है, जिन्होंने 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान खुद को समर्पित किया था। कंगना की दमदार एक्टिंग फिल्म के संदेश को असरदार ढंग से पहुंचाती है। ऐसी फिल्में समाज में सेवा, संवेदनशीलता और कर्तव्य के मूल्यों को मजबूत करती हैं। पूरी टीम को दिल से शुभकामनाएं।'

Delhi CM Rekha Gupta praise Kangana Ranaut film Bharat Bhhagya Viddhaata says it will be tax free
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
कंगना ने की सीएम की तारीफ
स्क्रीनिंग के बाद, कंगना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनसे मुलाकात पर उन्होंने कहा 'जब मैंने उन्हें इस स्क्रीनिंग के लिए इनवाइट करने के लिए फोन किया, तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया, और मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी।'

कब रिलीज होगी 'भारत भाग्य विधाता'?
'भारत भाग्य विधाता' में कई कलाकार हैं, जिनमें गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान शामिल हैं। इसे मनोज तापड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed