सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhamaal 4 Ajay Devgn Teases Laughter And Wild Adventures In First Look Character Posters

Dhamaal 4: अजय देवगन ने शेयर किया 'धमाल 4' का फर्स्ट लुक, पोस्टर्स में दिखाई दी कॉमेडी की झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 09 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhamaal 4 First Look: अजय देवगन ने आज सोशल मीडिया पर 'धमाल 4' का पहला लुक शेयर किया है। कैरेक्टर पोस्टर्स में हंसी और रोमांचक कारनामों की झलक साफ दिखाई दे रही है।

Dhamaal 4 Ajay Devgn Teases Laughter And Wild Adventures In First Look Character Posters
फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का पहला कैरेक्टर पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर को देखकर साफ है कि फिल्म में पहले की तरह ही जबरदस्त कॉमेडी, हंगामा और रोमांच देखने को मिलेगा।

Trending Videos

'धमाल 4' के कई पोस्टर किए शेयर
धमाल 4 का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार करेंगे। पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'इन दोनों का एक ही लक्ष्य है, सोना हासिल करना।' इन पोस्टर में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी की झलक दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'धमाल 4'
मीडिया रिपोट्रस के अनुसार, यह फिल्म पहले 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते पहले 10 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 10 जुलाई का स्लॉट खाली है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस नई तारीख की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

विज्ञापन

फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन
'धमाल 4' का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने 'धमाल' सीरीज की पिछली सभी फिल्में बनाई हैं। इस फिल्म को टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

'धमाल 4' के सह कलाकार
इस बार फिल्म 'धमाल 4' में संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकार भी हंसी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। इन पोस्टर्स के सामने आने के बाद से फैंस के बीच 'धमाल 4' को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



यह भी पढ़ें: नयनतारा ने विग्नेश शिवन को प्यार से किया किस, मनाई शादी की चौथी सालगिरह; बेटों के साथ शेयर की 10 खास तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed