सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Upcoming Movie Alpha Teaser Released With Powerful Action And A Big Mission

Alpha: ‘अल्फा’ का टीजर हुआ रिलीज, आलिया भट्ट का दिखा दमदार एक्शन अवतार; बॉबी देओल ने दिया खतरनाक ट्विस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 10 Jun 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Alpha Teaser: आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हो गया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। 

Alia Bhatt Upcoming Movie Alpha Teaser Released With Powerful Action And A Big Mission
अल्फा टीजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यश राज फिल्म्स (YRF) की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, और आते ही इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। 

टीजर में क्या है खास? 
टीजर की शुरुआत बॉबी देओल और आलिया भट्ट से होती है। फिल्म में बॉबी, आलिया के पिता बने हैं। दोनों होटल आलिया भट्ट का 18वां जन्मदिन मनाते नजर आते हैं। इस बीच बॉबी आलिया को एक कार्ड देते हैं, जिसमें रूम का नंबर होता है, और कहते हैं कि ये उनका पहला मिशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आलिया का अलग अंदाज देखने को मिलता है। आलिया टीजर में काफी शानदार एक्शन और पॉवरफुल सीन करती नजर आती हैं। बॉबी आगे कहते नजर आते हैं कि आलिया ऐसे मिशन का हिस्सा हैं, जिन्हें अल्फा कहा जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)


ये एक सीक्रेट मिशन होता है, जिसमें भारत के नेक्स्ट जेनरेशन के योद्धाओं को तैयार किया जाता है। टीजर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, फिल्म में और दमदार एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं। 

Alia Bhatt Upcoming Movie Alpha Teaser Released With Powerful Action And A Big Mission
'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जो एक नए जासूस की कहानी दिखाती है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed