फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hai jawani toh ishq hona hai bandar peddi Box office Collection on Tuesday

'है जवानी तो इश्क होना है' ने कमाए करोड़ों, 'बंदर' ने किया निराश; छठे दिन भी जारी रही 'पेद्दी' की रफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 08:10 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 10 Jun 2026 08:10 AM IST
सार

Box Office Collection: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 'है जवानी तो इश्क होना है' ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। पिछले दिनों की तरह 'बंदर' का कलेक्शन निराशाजनक रहा। 'पेद्दी' ने अच्छी कमाई की है।

विज्ञापन
Hai jawani toh ishq hona hai bandar peddi Box office Collection on Tuesday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों पर साउथ की फिल्म भारी पड़ रही है। मगंलवार को जहां 'है जवानी तो इश्क होना है' ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है, वहीं 'बंदर' ने एक बार फिर निराश किया है। साउथ की फिल्म 'पेद्दी' का कलेक्शन छठे दिन घटा है, मगर इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी है। जानिए सभी फिल्मों का कलेक्शन।
विज्ञापन

Hai jawani toh ishq hona hai bandar peddi Box office Collection on Tuesday
है जवानी तो इश्क होना है ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'है जवानी तो इश्क होना है' का कलेक्शन
वरुण धवन की अदाकारी वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने पांचवें दिन 3.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। सोमवार को भी इसने 3.50 करोड़ रुपये ही कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 31 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे एक्टर्स भी हैं।

'क्या आप जिंदा रहने के लिए माफी मांग रहे हों?', कंगना रनौत ने इसलिए टीम से वापस लिया सोशल मीडिया का कंट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

Hai jawani toh ishq hona hai bandar peddi Box office Collection on Tuesday
बंदर फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
‘बंदर’ ने किया निराश
बॉबी देओल की अदाकारी वाली फिल्म ‘बंदर’ ने रिलीज के पांचवें दिन 40 लाख रुपये कमाए हैं। चौथे दिन इस फिल्म ने 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वीकेंड पर यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.15 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप हैं। इसमें सबा आजाद, सपना पब्बी और सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई हैं।
विज्ञापन

Hai jawani toh ishq hona hai bandar peddi Box office Collection on Tuesday
पेद्दी - फोटो : एक्स
'पेद्दी' ने दर्ज कराई अपनी मौजूदगी
इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्म ‘पेद्दी’ भी मौजूद है। यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसने रिलीज के छठे दिन 9.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांचवें दिन यानी सोमवार को 12.05 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 179.35 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। यह फिल्म वीकएंड पर ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार का चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed