सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif Is Preparing For A Comeback After Becoming A Mother May Try Her Luck On OTT

मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में कैटरीना कैफ, जानें कब से लिया है ब्रेक और कौनसी थी उनकी पिछली फिल्में?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 10 Jun 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी की तैयारी कर रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Katrina Kaif Is Preparing For A Comeback After Becoming A Mother May Try Her Luck On OTT
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
विज्ञापन

विस्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां बनने के बाद अब कैटरीना कैफ धीरे-धीरे काम पर लौटने का प्लान बना रही हैं और इन दिनों नई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं।

Trending Videos

स्क्रिप्ट को काफी ध्यान से देख रही हैं एक्ट्रेस 
खबरों की मानें तो कैटरीना किसी भी प्रोजेक्ट को जल्दबाजी में साइन नहीं करना चाहतीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ऐसी कहानी चुनना चाहती हैं जो उनकी जिंदगी के इस नए दौर के साथ मेल खाती हो। यही वजह है कि वह हर स्क्रिप्ट को काफी ध्यान से देख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Katrina Kaif Is Preparing For A Comeback After Becoming A Mother May Try Her Luck On OTT
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif

OTT पर भी कर सकती हैं डेब्यू
दिलचस्प बात यह है कि कैटरीना अब OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी काम करने के बारे में सोच रही हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनका पहला OTT प्रोजेक्ट होगा। आजकल कई बड़े सितारे OTT की ओर रुख कर रहे हैं और कैटरीना भी इस नए फॉर्मेट को एक्सप्लोर करना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 2027 के दूसरे हिस्से में शूटिंग पर वापसी कर सकती हैं।

Katrina Kaif Is Preparing For A Comeback After Becoming A Mother May Try Her Luck On OTT
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif

आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर
कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ विजय सेतुपति थे। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी और दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि दोनों की एक्टिंग और केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई थी।
 

  • ‘मेरी क्रिसमस’ (12 जनवरी 2024) ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 18.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
  • इससे पहले वह ‘टाइगर 3’ (12 नवंबर 2023) में नजर आई थीं। ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, और इसने टोटल 285.52 करोड़ की कमाई की थी। 
  • इससे पहले कैटरीना की फिल्म 'फोन बूध' (4 नवंबर 2022) रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप रही थी और केवल 14.01 करोड़ कमा पाई थी। 
  • 5 नवंबर 2021 को 'सूर्यवंशी' रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट रही थी और 196 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
     
विज्ञापन

Katrina Kaif Is Preparing For A Comeback After Becoming A Mother May Try Her Luck On OTT
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif

पर्सनल लाइफ के बारे में 
कैटरीना ने दिसंबर 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। दोनों ने राजस्थान में पारंपरिक तरीके से शादी की थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे। पिछले साल 7 नवंबर 2025 को कैटरीना और विक्की के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने विहान कौशल रखा है।

ये भी पढ़ें- मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे बादशाह, फोटो वायरल होते ही फैंस ने पूछे सवाल; बोले- ‘क्या ये हानिया आमिर हैं?’

फिलहाल, फैंस को कैटरीना के कमबैक का बेसब्री से इंतजार है और देखना दिलचस्प होगा कि वह बड़े पर्दे पर वापसी करती हैं या OTT से नई शुरुआत करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed